छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से हैदराबाद के लिए चलने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-7105 खराब मौसम की वजह से रद्द हो गई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना हुआ है। इस वजह से बस्तर में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से फ्लाइट के निर्धारित समय से ठीक
.
दरअसल, बुधवार को इंडिगो की इस फ्लाइट से करीब 50 यात्री जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाले थे। फ्लाइट 3:30 को जगदलपुर के एयरपोर्ट से टेकऑफ करती। कुछ पैसेंजर्स की हैदराबाद से आगे दिल्ली और लखनऊ के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट थी। इंडिगो की तरफ से 2:16 को यात्रियों के पास रद्द का मैसेज आ गया। जिन्हें गेट से अंदर ही जाने नहीं दिया गया।

एयरपोर्ट एथॉरिटी और इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि, जो भी यात्री नेक्स्ट डेट की फ्लाइट लेना चाहता था उन्हें उस तारीख की फ्लाइट की टिकट कर दी गई है। जो रिफंड चाहता था उन्हें रिफंड दिया गया है।
दरअसल, लो विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में फ्लाइट चलेगी या रद्द रहेगी ये अभी क्लियर नहीं है।
<
