![]()
जीई रोड पर गांधी उद्यान से तेलीबांधा तालाब के आगे एक्सप्रेस-वे तक नया सिक्स लेन फ्लाईओवर बनेगा। इसमें तीन लेन आने और जाने लेन जाने के लिए रहेगी। इसके लिए शासन ने डेढ़ किमी लंबे फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए 180 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभ
.
पीडब्ल्यूडी ने ड्राइंग डिजाइन के अप्रूवल के लिए शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अफसरों की माने तो राजधानी का यह पहला सिक्स लेन फ्लाई ओवर होगा। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि फ्लाईओवर के लिए तैयारी पूरी हो गई है। हरी झंडी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
भगत सिंह चौक से तेलीबांधा चौक तक सुबह 8 से रात 11 बजे तक करीब 80 हजार से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती है। क्योंकि नवारायपुर, एयरपोर्ट और आरंग जाने वाले यही से होकर आना जाना करते हैं। इस वजह से पूरे समय इस रोड पर ट्रैफिक का प्रेशर रहता है। यही वजह है कि चौराहों से सिग्नल हटाना संभव नहीं है। इसलिए फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया गया था। क्योंकि वर्तमान में भगत सिंह चौक से एक्सप्रेस-वे तक करीब 300 मीटर की दूरी में तीन सिग्नल है। रेड सिग्नल होने पर लोगों को रुकना पड़ता है।
दो साल पहले मिली थी मंजूरी
शासन ने इसे तीन साल पहले बजट में मंजूरी दी थी। पीडब्ल्यूडी के अफसरो ने एक साल पहले इसका स्वाइल टेस्टिंग कराकर फाइल मुख्यालय भेज दिया था। पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण के लिए कई बार शासन को पत्र लिखा उसके बाद इसकी मंजूरी मिली है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने ड्राइंग डिजाइन बनाकर भेजा है।
तेलीबांधा तालाब के सामने रोज लगता है जाम
सुबह और शाम को पीक समय में तेलीबांधा तालाब के पास रोज जाम लगता है। खासतौर पर जयस्तंभ चौक की ओर से आने वाली गाड़ियां नेताजी चौक के पास जाम में फंसती हैं। इस दौरान नेताजी चौक से गाड़ियों की कतार एसीबी चौक तक लग जाती है। फ्लाईओवर बनने के बाद इस रोड का ट्रैफिक कम होगा, क्योंकि तेलीबांधा तालाब के आगे जाने वाले वाहन फ्लाईओवर पर चढ़कर आगे निकल जाएंगे।
ट्रैफिक का दबाव कम होगा
गांधी उद्यान से तेलीबांधा तक फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। इस फ्लाई ओवर के बनने से ट्रैफिक व्यवस्था सुगम होगी। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। अरुण साव, मंत्री पीडब्ल्यूडी
<
