जांजगीर| ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की भर्ती परीक्षा 9 नवंबर को होगी। इसके लिए मंगलवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इधर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 200 पदों
.
प्रवेश पत्र की सूचना के साथ ही व्यापमं ने परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया है। परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को साढ़े दस तक परीक्षा केंद्र में पहुंच जाना होगा। इसके बाद गेट बंद हो जाएगा। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड आदि में से कोई एक लेकर जाना होगा।
<
