नर्मदा नगर निवासी ब्रजभूषण यादव कम्प्यूटर शिक्षक हैं। उन्होंने ग्राम मोहतराई स्थित ‘द ब्रिज प्रोजेक्ट’ (जो अब ‘माया प्रोजेक्ट’ है) में प्लॉट संख्या 831 (रकबा 1200 वर्ग फुट) आशीष जायसवाल से 3 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उसकी रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी
.
इसके बाद, आशीष जायसवाल ओडिशा के भुवनेश्वर में जमीन विवाद के मामले में दो साल के लिए जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद उसने 15 जुलाई 2021 को अपना कार्यालय गौरव पथ रोड स्थित महाराणा प्रताप में स्थानांतरित कर लिया। फिर उन्होंने एग्रीमेंट के पीछे रेरा और टीएनसीपी की अनुमति के बाद रजिस्ट्री का जिक्र करते हुए एग्रीमेंट की अवधि बढ़ा दी। इसके बाद डायरेक्टर ब्रजभूषण को अलग-अलग बहाने बनाकर घुमाते रहे। वर्ष 2024 में प्रोजेक्ट का नाम बदलकर ‘साईं माया प्रोजेक्ट’ कर दिया गया।
<
