Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The country’s biggest lightweight cricket match begins, VIDEO | देश के सबसे बड़े लाइट वेट क्रिकेट-मैच का आगाज, VIDEO: MLA अमर अग्रवाल बोले- आयोजन से मिली नई पहचान, विजेता को मिलेगा 111,11,111 रुपए का पुरस्कार – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

The country’s biggest lightweight cricket match begins, VIDEO | देश के सबसे बड़े लाइट वेट क्रिकेट-मैच का आगाज, VIDEO: MLA अमर अग्रवाल बोले- आयोजन से मिली नई पहचान, विजेता को मिलेगा 111,11,111 रुपए का पुरस्कार – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251229170902 1767008554
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


विधायक अमर अग्रवाल ने टेनिस बाल क्रिकेट मैच का किया शुभारम्भ।

बिलासपुर में देश के सबसे बड़े लाइट वेट क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को आगाज हुआ, इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान में सतरंगी छटा बिखर गई। समारोह में विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि इस आयोजन में हर साल कुछ नया होता है, यही वजह है कि अब यह देश का

.

स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता विनीत कप का उद्घाटन रविवार को जिला खेल परिसर में हुआ। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे, भाजपा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रूपाली गुप्ता एवं रेखा ओमप्रकाश पाण्डेय हुए। सभी अतिथियों द्वारा स्व.उड़ा देवी भंडारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

ऊषा देवी भंडारी स्मृति विनीत कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज।

ऊषा देवी भंडारी स्मृति विनीत कप क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज।

ट्रॉफी का शानदार अनावरण, जमकर हुई आतिशबाजी इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता की इनामी ट्रॉफी का अनावरण किया। जिसके बाद जिला खेल परिसर स्थित स्टेडियम में शानदार आतिशबाजी की गई। वहीं, रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मनमोहक आतिशबाजी के साथ ही आयोजन से यह मैच आईपीएल की तरह नजर आया और सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

MLA अमर अग्रवाल बोले- बिलासपुर को मिली नई पहचान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कहा कि पिछले 13 वर्षों से जबसे यह प्रतियोगिता प्रारंभ हुई थी तब से इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। उन्होंने प्रमुख आयोजक निक्कू इशाान भंडारी और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन सभी की लगन और खेल प्रेम का ही परिणाम है कि इस आयोजन के कारण भी बिलासपुर का नाम पूरे देश में हो रहा है। देश भर से टीमें हमारे बिलासपुर में आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है जो कि सराहनीय है।

शौर्य फाइटर की टीम ने जीता पहला मुकाबला।

शौर्य फाइटर की टीम ने जीता पहला मुकाबला।

MLA सुशांत शुक्ला ने कहा- देश की सबसे बड़ी टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मेरे लिए बड़े ही हर्ष का विषय है कि इतना बड़ा आयोजन मेरे क्षेत्र में हो रहा है और यह आयोजन प्रत्येक वर्ष एक नए आयाम को छूने के लिए जाना जाता है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 11 लाख 11 हजार 111 रुपए पूरे देश में सबसे अधिक इनामी राशि है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए समर्पित है प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने कहा कि अपनी स्व.माताजी की स्मृति में मैं यह आयोजन पिछले 13 वर्षों कराया जा रहा है। शहर वासियों के प्यार और दर्शकों सहभागिता से हमारे उत्साह और बढ़ता है, जिससे हमें प्रत्येक वर्ष इस आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। हमारा प्रयास रहता है शहरवासियों एवं दर्शकों को बेहतर मनोरंजन और एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का अनुभव मिल सके।खेल प्रेमियों का आनंद और खेल के प्रति निष्पक्षता हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है। यह प्रतियोगिता क्रिकेट प्रेमियों के लिए है। यही वजह है कि हर साल यह अपने नए स्वरूप में देखने को मिल रहा है।

शौर्य फाइटर्स ने जीता पहला मुकाबला इस प्रतियोगिता का पहला मैच टीम शौर्य फाइटर्स और टीम वायसीसी बिलासपुर के बीच खेला गया। अतिथियों द्वारा टॉस कराकर एवं दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया गया। टीम वायसीसी बिलासपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम शौर्य फाइटर्स की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजों अविनाश और अंकुर के धमाकेदार पारी की मदद से निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 97 रन बनाए। टीम शौर्य फाइटर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज अविनाश ने आतिशी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 17 गेंदों 42 रन बनाए। टीम वायसीसी बिलासपुर की ओर से गेंदबाज आकाश ने सर्वाधिक 3 विकेट अर्जित किए। 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वायसीसी बिलासपुर की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 58 रन ही बना सकी। इस प्रकार शौर्य फाइटर्स ने यह मैच 39 रनों से जीत लिया। टीम वाय सी सी बिलासपुर की ओर से बल्लेबाज राकेश ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। टीम शौर्य फाइटर्स के गेंदबाज अंकुर,मनु,रोहित और सोनू ने 2- 2 विकेट अर्जित किए। टीम शौर्य फाइटर्स के खिलाड़ी अंकुर को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076452
Views Today : 301
Views Last 7 days : 3711
Views Last 30 days : 11516
Total views : 106516
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.