Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The coronation of the Satnami community, Raja Mela, concluded. | सतनामी समाज का राज्याभिषेक राजा मेला संपन्न: कुसमा में गुरु परंपरा और एकता का अद्भुत संगम दिखा – Kondagaon News
Breaking News

The coronation of the Satnami community, Raja Mela, concluded. | सतनामी समाज का राज्याभिषेक राजा मेला संपन्न: कुसमा में गुरु परंपरा और एकता का अद्भुत संगम दिखा – Kondagaon News

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
abc5a3f1 1499 4d2c 9f22 669e6c93373e 1759577632097
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोंडागांव के ग्राम कुसमा में 100वां सतनामी समाज स्थापना एवं गुरुद्वारा धर्मसभा संसद के तत्वावधान में शुक्रवार, 3 अक्टूबर को महान प्रतापी राजा गुरु बालकदास साहेब जी का एकादशीय राज्याभिषेक राजा मेला उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

.

इस ऐतिहासिक अवसर पर कोंडागांव विधायकलता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त डीएफओ के.के. खेलवार और नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भगत दास चेलक सहित समाज के विभिन्न ग्रामों के प्रमुखगण शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राजा गुरु बालकदास साहेब जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधान संयोजक धर्मचेला लखमूराम टंडन ने की।

मेले में 137 ग्रामों से आए समाजजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इसे भव्यता प्रदान की। समाज के लोगों ने एक स्वर में अपने गुरु की शिक्षाओं को अपनाने और समाज में एकता, सत्य तथा अहिंसा के संदेश को फैलाने का संकल्प लिया।

52662499 d918 4977 9600 44fac42f98b0 1759577632089

लता उसेंडी ने कहा, परंपराओं को जीवित रखना आवश्यक है

अपने उद्बोधन में विधायक लता उसेंडी ने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को धर्म और समाज की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने को सच्ची सेवा बताया। उन्होंने गुरुद्वारा निर्माण और राजा मेला के लिए भूमि आबंटन का आश्वासन भी दिया।

लखमूराम टंडन बोले- समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति

प्रधान संयोजक लखमूराम टंडन ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने बताया कि 100 ग्रामों के लोगों का एक साथ एक मंच पर आना इस बात का प्रतीक है कि सतनाम धर्म की जड़ें गहराई तक फैली हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह राजा मेला पूरे भारतवर्ष में 57 परिसीमन क्षेत्रों में एक साथ मनाया गया और यह आयोजन का सातवां वर्ष था।

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। ओडिशा से आए घुमरा पंथी दल, शिव मिरी एवं साथी भजन मंडली तथा सुप्रसिद्ध लोक कलाकार भगत गुलेरी पामगढ़ की प्रस्तुतियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध रखा।

राजा गुरु बालकदास साहेब की स्मृति में आयोजित यह राज्याभिषेक मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं था, बल्कि यह सामाजिक एकता, संस्कृति और आत्मगौरव का उत्सव बन गया। इस आयोजन ने सतनाम धर्म की शिक्षाओं को नए उत्साह के साथ जन-जन तक पहुंचाया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीरगांव ईंट भट्ठे पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू:पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, तड़के सुबह छह बजे बाल आयोग की टीम ने मारा छापा

April 21, 2026

रामानुजगंज के कन्हर नदी सूखने के कगार पर:पेयजल संकट टालने के लिए बावली का निर्माण शुरू

April 21, 2026

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत खनन पर बवाल:कार्रवाई नहीं होने से नाराज पूर्व सरपंच ने दी आत्महत्या की चेतावनी; प्रशासन उठाएगा सख्त कदम

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068217
Views Today : 90
Views Last 7 days : 1062
Views Last 30 days : 4163
Total views : 89173
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.