![]()
कवर्धा| समाज में सकारात्मक सोच और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए पुलिस आरक्षक शंकर निषाद ने अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। रणवीरपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक शंकर निषाद ने क्षेत्र के सभी कोटवारों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। अपने खर्च पर कोटवार
.
आरक्षक शंकर निषाद ने कहा कि कोटवार पुलिस विभाग की रीढ़ हैं। वे गांव-गांव जाकर सूचनाएं देते हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हैं और हर परिस्थिति में पुलिस का साथ देते हैं। ऐसे लोगों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। कोटवारों ने बताया कि यह पहला अवसर है, जब किसी पुलिसकर्मी ने इस तरह उन्हें सम्मानित किया। आरक्षक शंकर निषाद लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हैं। समय-समय पर गरीबों व जरूरतमंदों की मदद, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
<
