Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The condition of health centers is bad… | स्वास्थ्य केंद्रों का बुरा हाल…: स्टाफ की कमी से जूझ रहे हमर अस्पताल, ड्रेसिंग के लिए भी भेज रहे बड़े अस्पताल – Raipur News
Breaking News

The condition of health centers is bad… | स्वास्थ्य केंद्रों का बुरा हाल…: स्टाफ की कमी से जूझ रहे हमर अस्पताल, ड्रेसिंग के लिए भी भेज रहे बड़े अस्पताल – Raipur News

By adminDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig orignow bed sheet of district hospital patients wi 1767047995
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig orignow bed sheet of district hospital patients wi 1767047995

राजधानी में आम लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए हमर अस्पताल का बुरा हाल है। हालात ये हैं कि कई केंद्रों में ड्रेसिंग जैसी बुनियादी सुविधा भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

.

मरीज जब छोटे-मोटे घाव, चोट या फॉलोअप के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है। इससे न केवल मरीजों को अतिरिक्त आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि बड़े अस्पतालों पर भी अनावश्यक बोझ बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की योजना थी कि शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत कर छोटे इलाज, ड्रेसिंग, जांच और दवाइयों की सुविधा मोहल्ले और वार्ड स्तर पर दी जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों पर दबाव कम हो। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट दिखाई दे रही है। स्टाफ की भारी कमी, संसाधनों का अभाव और व्यवस्थागत लापरवाही के कारण राजधानी के कई स्वास्थ्य केंद्र केवल रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं।

इलाज नहीं मिला उरकुरा ​निवासी राकेश मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री में उनके हाथ में एक मशीन गिर गई थी। उनका अंगूठा सूज गया है। इसके साथ ही उसम‍ें पानी भर गया है। इसे निकलवाने और इसका इलाज करवाने जब वे भनपुरी के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि यहां ड्रेसर नहीं है। उन्हें अंबेडकर अस्पताल जान‍े कह दिया गया।

सामान ही नहीं था भाठागांव निवासी कुछ दिन पहले बाइक से गिर गए थे। पैर में गहरी चोट आने के बाद वे पास के भाठागांव के हमर अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि ड्रेसिंग का सामान उपलब्ध नहीं है और डॉक्टर भी नियमित नहीं हैं। रमेश को सीधे मेडिकल कॉलेज रायपुर जाने की सलाह दे दी गई।

सुविधाओं में भी पीछे रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हमर अस्पताल के रूप में डेवलप किया गया है। लेकिन ये केंद्र सुविधाओं के मामले में अब भी पीछे ही हैं।

जिस सेंटर की बात कर रहे हैं, वहां हो सकता है स्टाफ ना हो, लेकिन ड्रेसिंग तो हर केंद्र में करने के आदेश दिए हैं। लेकिन इसकी जांच करवाता हूं। – डॉ मिथिलेश चौधरी, सीएमएचओ, रायपुर।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077028
Views Today : 320
Views Last 7 days : 4368
Views Last 30 days : 12056
Total views : 107261
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.