![]()
बलौदाबाजार के डमरू गांव स्थित शासकीय स्कूल परिसर में एक 19 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक की पहचान प्रकाश बंछोर के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने फांसी लगाकर मौत होने की पुष्टि की है और मामले की जांच में जुट गई है।
.
जानकारी के अनुसार, दशहरा अवकाश के बाद आज सुबह स्कूल खुलने पर परिसर में तीव्र दुर्गंध फैली हुई थी। स्कूली बच्चों ने झाड़ियों के पास देखा तो वहां एक युवक का शव पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत स्कूल प्रबंधन ने कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक, शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने स्कूल परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
<
