Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The body of a one-and-a-half-year-old child was found in the forest. | डेढ़ साल के बच्चे की लाश जंगल में मिली: चेहरे पर वन्य प्राणी के हमले के निशान, धमतरी वन विभाग ने 50 ट्रैप कैमरे लगाए – Dhamtari News
Breaking News

The body of a one-and-a-half-year-old child was found in the forest. | डेढ़ साल के बच्चे की लाश जंगल में मिली: चेहरे पर वन्य प्राणी के हमले के निशान, धमतरी वन विभाग ने 50 ट्रैप कैमरे लगाए – Dhamtari News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b18d01a8 a334 46ec a5b3 25662e8916ad 1765892802683
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी में डेढ़ साल के बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया है। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे वन्य प्राणी के हमले की आशंका जताई जा रही है। बच्चे की पहचान देवेश मरकाम के रूप में हुई है। परिजन दो दिनों से उसकी तलाश कर र

.

घटना उदंती सीतानदी अभ्यारण्य के रिसगांव परिक्षेत्र के ग्राम गाताबाहरा की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6 बजे बच्चा अपने घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव और आसपास के जंगलों में उसकी तलाश शुरू की।

लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार शाम को बच्चे की लाश घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला। चेहरे पर नोचने के निशान स्पष्ट रूप से दिख रहे थे। वन विभाग ने क्षेत्र में 50 ट्रैप कैमरे लगाकर वन्य प्राणियों की निगरानी शुरू कर दी है, ताकि हमलावर जानवर की पहचान की जा सके। पुलिस भी अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई है।

3df7921e a7aa 4ca5 9d66 fc9f4efc0244 1765892802684

कुत्ते के पैरों के निशान भी पाए गए

उदंती सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र के डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि करीब डेढ़ साल के बच्चे का शव जंगल में मिला था, जिसके चेहरे पर नोचने के निशान थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। घर से कुछ दूरी तक बच्चे के पैरों के निशान के साथ-साथ एक व्यक्ति और कुत्ते के पैरों के निशान भी पाए गए हैं।

जंगल में 50 ट्रैप कैमरे लगाए गए

डीएफओ वरुण जैन ने आशंका जताई कि किसी बड़े वन्य प्राणी के आने पर व्यक्ति और कुत्ता मौके से भाग गए होंगे। बच्चे को वन्य प्राणी ने अपना शिकार बनाया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे के चेहरे पर नोचने के निशान तेंदुए के हमले जैसे नहीं लग रहे हैं। सच्चाई का पता लगाने के लिए जंगल में करीब 50 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी तस्वीरों से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस-वन अमला

डीएफओ ने पुष्टि की है कि चेहरे पर मिले निशानों से प्रतीत होता है कि किसी वन्य प्राणी ने ही बच्चे को नुकसान पहुंचाया है। बच्चे के परिजनों को तत्काल 25,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। वन विभाग और पुलिस टीम दोनों इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में रहेंगे, देखिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

January 21, 2026

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.