![]()
.
संस्था सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स भिलाई ने सांगीतिक संध्या और भिलाई-दुर्ग के साहित्य से जुड़े कलाकारों का मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रुप के कलाकारों और भिलाई के अन्य उत्कृष्ठ कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कलाकार शिप्रा मंडल ने अतिथियों का स्वागत और ग्रुप द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद ग्रुप के महेश कुमार विनोदिया और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर दीपेन्द्र हलदार, अंथोनी फ्रांसिस, जगजीत सिंह भाटिया, परनराज सिंह भाटिया, कविंद्र बर्मन, सतेन्द्र कुमार, सत्या पांडेय, दीपांकर रे, मधुरिमा रे, सरोज खत्री, रश्मि घाटे, माया बैनर्जी, सुनील परदेशी, शांताराम वानखेड़े, राकेश शुक्ला, जितेन्द्र टांडी, महेश विनोदिया, रमेश घाटे, प्रकाशचन्द्र बेहरा, गिरीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
<
