छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक टेंट संचालक की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय खोमेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो एमएससी का छात्र भी था।
.
यह घटना सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम कोचेरा में हुई। खोमेंद्र अपने भाई के साथ टेंट का सामान पिकअप वाहन में लोड करने गया था।

कुछ टेंट पाइप लोड करने के बाद, बचे हुए पाइप डालते समय वह हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तत्काल धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खोमेंद्र और उसका भाई टेंट का व्यवसाय करते थे।
<
