टी-20 में क्लीन स्वीप:हरमनप्रीत के तूफानी 91 रनों की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा — जानिए क्या हुआ

हरमनप्रीत कौर(91*) की नाबाद पारी की बदौलत भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 92 रन से हरा दिया। इसी के साथ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप किया। रायपुर में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ी। निकी प्रसाद ने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल की पहली दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेकर खास उपलब्धि हासिल की। वहीं, पहले मैच में भी निकी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ द मैच रही। इंटरव्यू के दौरान कौर भावुक नजर आई। जबकि शेफाली वर्मा(128) को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। कैच छूटा तो गुस्से में जमीन पर पटकी गेंद, शैफाली को आईसीसी ने दिया 1 डिमेरिट पॉइंट भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान शेफाली वर्मा पर आईसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कार्रवाई की है। रायपुर में 18 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान शेफाली ने कैच छूटने के बाद गुस्से में गेंद जमीन पर फेंक दी थी। यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 12वें ओवर में हुई, जब चिपो मुगेरी-तिरिपानो का कैच मिड-ऑफ पर छूट गया। आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन पर उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया।



