Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Technician dies in road accident in Durg district | दुर्ग जिले में सड़क हादसे में टेक्नीशियन की मौत: नशे में धुत युवक ने बाइक को मारी टक्कर; हेलमेट पहनने के बावजूद गई जान – durg-bhilai News
Breaking News

Technician dies in road accident in Durg district | दुर्ग जिले में सड़क हादसे में टेक्नीशियन की मौत: नशे में धुत युवक ने बाइक को मारी टक्कर; हेलमेट पहनने के बावजूद गई जान – durg-bhilai News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bf10de38 afab 44de abae 6cdb7534a6be 1765043706932
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में सड़क हादसे में एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। रिसामा गांव में 6 दिसंबर की शाम दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई। एक बाइक पर उत्तम चंद्राकर (38) थे जिनकी डेथ हो गई। वह क्रेडा विभाग के क्लस्टर टेक्नीशियन थे।

.

दूसरी बाइक पर सवार मिथिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। घायल युवक को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश है। बताया जा रहा है दूसरा बाइक सवार नशे में था।

हादसे के बाद की तस्वीर। युवक के सिर से खून बह रहा था।

हादसे के बाद की तस्वीर। युवक के सिर से खून बह रहा था।

हेलमेट पहनने के बावजूद गई जान

6 दिसंबर की शाम करीब 3:55 बजे रिसामा स्थित एमएस फ्यूल्स के पास एक मोड़ पर हुई। विनायकपुर (अंडा) के रहने वाले उत्तम चंद्राकर अपने हेल्पर टीलेश साहू के साथ ग्राम घुपसीडीह में विभागीय काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे।

हेल्पर टीलेश साहू ने बताया कि वे अपनी सामान्य गति में सही दिशा में जा रहे थे। तभी रिसामा निवासी मिथिलेश यादव अपने एक साथी के साथ गलत साइड से अनियंत्रित गति में आया और सीधे उत्तम चंद्राकर की बाइक से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद उत्तम चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद साथी फरार, नशे में था

टीलेश ने यह भी बताया कि टक्कर मारने वाला युवक मिथिलेश और उसका साथी नशे में थे। हादसे के बाद मिथिलेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

हादसे के तुरंत बाद हेल्पर टीलेश ने मृतक उत्तम के छोटे भाई चंद्रहास चंद्राकर को फोन पर सूचना दी। परिवारजन घटनास्थल पर पहुंचे और उत्तम को तत्काल दुर्ग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देर शाम होने के कारण पोस्टमॉर्टम अगले दिन सुबह किया जाएगा। फिलहाल शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि उत्तम चंद्राकर का वेतन बकाया था और उनका बीमा भी नहीं था, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है।

हादसे को लेकर परिजनों और साथियों में आक्रोश।

हादसे को लेकर परिजनों और साथियों में आक्रोश।

पिछले 10 साल से कार्यरत था टेक्नीशियन

मृतक उत्तम चंद्राकर पिछले 10 सालों से क्रेडा विभाग में क्लस्टर टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे। परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी और दो छोटे बच्चे 9 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा हैं। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य होने के कारण उसकी मौत से पूरे परिवार सदमे में है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के विभागीय साथी बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कर्मचारियों का आक्रोश साफ दिखाई दिया। उनका कहना था कि हादसे में बाद कंपनी की ओर से बीमा नहीं मिलता। मृतक का भी वेतन बकाया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

20 आदिवासी परिवारों के घर ढहाए,महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप:कोरबा के नोनबिर्रा में बिना नोटिस मकान तोड़ने का दावा,बारिश में बेघर हुए परिवार

June 16, 2026

Chhattisgarh Electricity Rates Hike | Bill Impact Explained July 2026

June 16, 2026

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074342
Views Today : 966
Views Last 7 days : 5497
Views Last 30 days : 9823
Total views : 102023
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.