Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Teachers’ union warned of gherao of the BEO office. | शिक्षक संघ ने दी बीईओ कार्यालय घेराव की चेतावनी: बलरामपुर में वेतन निर्धारण, एरियर्स का भुगतान को लेकर करेंगे प्रदर्शन – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Teachers’ union warned of gherao of the BEO office. | शिक्षक संघ ने दी बीईओ कार्यालय घेराव की चेतावनी: बलरामपुर में वेतन निर्धारण, एरियर्स का भुगतान को लेकर करेंगे प्रदर्शन – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e4742444 f995 45eb ad5a 3f7b62755cac1766040335800 1766047849
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई रामचंद्रपुर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। संघ ने शिक्षक (एलबी) और शिक्षक संवर्ग की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि समस्याओं का शीघ्

.

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौबे और जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों की कई प्रमुख मांगें लंबित हैं। इनमें पदोन्नति के बाद वेतन निर्धारण, एरियर्स का भुगतान, सेवा पुस्तिका का संधारण, पोर्टल में छुट्‌टी का अद्यतन, लंबे समय से एक ही शाखा में कार्यरत कर्मचारियों का तबादला और नवनियुक्त शिक्षकों के लंबित एरियर्स का भुगतान शामिल है।

अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं

इन मुद्दों पर समय-समय पर ज्ञापन सौंपे गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संघ ने आरोप लगाया है कि समान तिथि से पदोन्नत हुए शिक्षकों को अलग-अलग एरियर्स राशि का भुगतान किया गया है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा, डीपीआई रायपुर के निर्देशों के बावजूद कर्मचारियों का शाखा परिवर्तन नहीं किया गया है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 19 दिसंबर के बाद भी इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और थाना प्रभारी रामानुजगंज को भी सूचित किया गया है।

4abec82b 32d9 41b3 b7a3 08af2d818b1b1765979174217 1766048260

अवैध वनोपज परिवहन पर सख्ती

बलरामपुर वनमंडल के अधिकारियों ने अवैध वनोपज के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण किया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी और वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना ने रामानुजगंज और वाड्रफनगर वन परिक्षेत्रों के विभिन्न जांच नाकों का दौरा किया।

निरीक्षण की शुरुआत रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र से हुई, जहां चोरपहरी बैरियर और अंतरराज्यीय कन्हर बैरियर पर आवाजाही करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने परिवहन अनुज्ञा पत्रों का बारीकी से परीक्षण किया और संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी।

इसके बाद, अधिकारियों ने वाड्रफनगर रोड बैरियर, रामानुजगंज का भी निरीक्षण किया। यहां ड्यूटी पर तैनात वनकर्मियों को सतर्कता बरतने और नियमों के अनुसार जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

9a4213be 0cef 4b41 a027 8ca974872f871765979174217 1766048268

रात्रिकालीन निरीक्षण के क्रम में वाड्रफनगर वनपरिक्षेत्र के धनवार बैरियर का भी औचक दौरा किया गया। अधिकारियों ने सभी जांच नाकाओं के कर्मचारियों को अवैध वनोपज के परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने, नियमित वाहन जांच करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बलरामपुर के वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी ने कहा, “वन संपदा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अवैध वनोपज के परिवहन पर किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। सभी जांच नाकाओं पर सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075218
Views Today : 338
Views Last 7 days : 3182
Views Last 30 days : 10010
Total views : 104239
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.