Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Teacher touches 7th class student inappropriately | टीचर ने 7वीं की छात्रा के साथ किया बैड टच: शिक्षक की गंदी हरकत से डरी नाबालिग ने परीक्षा छोड़ी, स्कूल जाने से इनकार, FIR दर्ज – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Teacher touches 7th class student inappropriately | टीचर ने 7वीं की छात्रा के साथ किया बैड टच: शिक्षक की गंदी हरकत से डरी नाबालिग ने परीक्षा छोड़ी, स्कूल जाने से इनकार, FIR दर्ज – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cf903815 ae49 480b 91d8 c3701b495bf1 1758952632065
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cf903815 ae49 480b 91d8 c3701b495bf1 1758952632065

बलरामपुर में टीचर ने 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सरकारी स्कूल के टीचर ने 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना से मासूम छात्रा इतना डर गई कि उसने परीक्षा देने से इनकार कर दिया और अब स्कूल जाने से भी घबराने लगी है। नाबालिग के परिजनों ने टीचर क

.

जानिए पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक घूरन पटेल कार्यरत है। बताया जा रहा है कि स्कूल के दौरान उसने कक्षा 7वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतकी और उसे गलत तरीके से छुआ। इस हरकत से बच्ची सदमे में चली गई। घर पहुंचने पर उसने हिम्मत जुटाकर अपनी बड़ी बहन को इस घटना के बारे में बताया।

परिजनों ने की टीचर के खिलाफ शिकायत

बड़ी बहन से बात करने के बाद परिजनों ने तुरंत वाड्रफनगर थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है, उसने परीक्षा भी छोड़ दी और अब वह स्कूल जाने से साफ इनकार कर रही है। परिजनों का कहना है कि इस घटना से बच्ची काफी डरी और सहमी हुई है।

टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

शिकायत पर वाड्रफनगर पुलिस ने टीचर घूरन पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की छेड़छाड़ से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।

ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसी घटनाएं बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही हैं और शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Congress Leader Arrested For Rape Accusation Ahead Of Wedding

April 27, 2026

रायपुर में टूटा पांच वर्षों का रिकॉर्ड, राजनांदगांव में तापमान 45 डिग्री के पार, कुछ जगहों पर आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी

April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल, गृह मंत्री ने दिए बड़ी कार्रवाई के संकेत, जांच के दायरे में 153 संस्थाएं

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068866
Views Today : 18
Views Last 7 days : 933
Views Last 30 days : 4047
Total views : 89849
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.