Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tantric KK and 29 other excise officers were also accused, as they jointly funded the elections. | तांत्रिक केके समेत 29 आबकारी अफसर भी बने आरोपी, इन्होंने मिलकर की चुनाव के लिए फंडिंग – Raipur News
Breaking News

Tantric KK and 29 other excise officers were also accused, as they jointly funded the elections. | तांत्रिक केके समेत 29 आबकारी अफसर भी बने आरोपी, इन्होंने मिलकर की चुनाव के लिए फंडिंग – Raipur News

By adminDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 6 1 1766786286
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में हुए 2800 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने परिवाद पेश किया है। इसमें कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव समेत 29 आबकारी अफसरों को भी आरोपी बनाया गया है। इन्होंने मिलकर की चुनाव के लिए फंडिंग की है। चौंकाने वाली बात यह है कि केके श्रीवास्तव और लक

.

वर्तमान में केके श्रीवास्तव जेल में बंद है, जबकि पप्पू बाहर घूम रहा है। दोनों की भूमिका कूरियर मैन की तरह बताई गई है। एजेंसी का दावा है कि सिंडिकेट में चैतन्य बघेल व यश टुटेजा की बड़ी भूमिका थी। एजेंसी का दावा है कि शराब की बोतल में 32 करोड़ डुप्लीकेट होलोग्राम का उपयोग किया गया है। नोएडा से प्रिज्म होलोग्राम की फैक्ट्री से 4014 पेटी डुप्लीकेट होलोग्राम रायपुर भेजा गया था।

चुनावी फंडिंग का जरिया बने अफसर जांच एजेंसी के अनुसार 2023 के विधानसभा चुनाव में आबकारी विभाग से एक राजनीतिक दल को बड़े पैमाने पर फंडिंग की गई। रकम जुटाने की जिम्मेदारी आबकारी उपायुक्त दिनकर वासनिक, नवीन प्रताप सिंह तोमर, विकास गोस्वामी, नीतू नोतानी और इकबाल खान को दी गई थी।

इन्हीं अधिकारियों ने चुनाव से पहले जिलों में अपनी पसंद के अधिकारियों की पोस्टिंग कराई और चुनाव फंड के लिए वसूली की। इतना ही नहीं, चुनाव में उम्मीदवारों को बांटने के लिए शराब भी उपलब्ध कराई गई। दिनकर वासनिक का नाम झारखंड शराब घोटाले में भी आया है।

orig 5 1 1766786147

अधिकारियों का 15 जिलों में घोटाला प्रदेश में शराब घोटाले के लिए जिलों को 8 जोन में बांटा गया था। जोन अनुसार डिस्टिलरी को सप्लाई का काम दिया गया। अवैध शराब की बिक्री 15 जिलों रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, मुंगेली, महासमुंद, कोरबा, कवर्धा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, बलौदाबाजार और बालोद में की गई। इन जिलों में पोस्टिंग के लिए मोटी बोली लगती थी। इस दौरान 15 जिलों में 29 अधिकारियों की पोस्टिंग हुई, जो प्रति पेटी पैसा वसूलते थे। इन्हें कुल 90 करोड़ रुपए मिले।

तीन पार्ट में कमीशन का खेल चला

  • पार्ट-A : 319 करोड़ रुपए डिस्टिलरी मालिकों से प्रति पेटी कमीशन वसूली।
  • पार्ट-B : 2174 करोड़ रुपए सरकारी दुकानों के जरिए अवैध शराब की बिक्री।
  • पार्ट-C: 52 करोड़ रुपए सप्लाई और मार्केट शेयर के नाम पर सालाना कमीशन वसूली।

FL 10ए में 248 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।

शराब घोटाले की क्रोनोलॉजी

  • 26 फरवरी 2020: आईटी ने नेताओं, कारोबारियों व अधिकारियों के यहां छापेमारी कर आबकारी घोटाला उजागर किया। आईटी ने केस दर्ज किया।
  • 2022 में आईटी रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने ईसीआईआर दर्ज की।
  • 2023 में ईडी ने दो दर्जन ठिकानों पर छापा मारकर कैश और दस्तावेज जब्त किए।
  • ईडी ने नीतेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार किया।
  • कारोबारी अनवर ढेबर और भिलाई के अरविंद सिंह गिरफ्तार किए गए।
  • 2024 में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा गिरफ्तार।
  • दिल्ली में होलोग्राम कंपनी के मालिक विधु गुप्ता समेत अन्य पर कार्रवाई।
  • अब तक 276 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क।
  • दिसंबर 2025 में ईडी ने सौम्या चौरसिया और आईएएस निरंजन दास को दूसरी बार गिरफ्तार किया।

अब तक कुल 22 गिरफ्तारियां



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

AIU की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रो. राजीव चौधरी:देशभर की खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन की जिम्मेदारी, इंटर-यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन के लिए सेलेक्शन करेगी समिति

June 26, 2026

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075843
Views Today : 266
Views Last 7 days : 3072
Views Last 30 days : 10904
Total views : 105709
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.