दुर्ग जिले के भिलाई आईआईटी में पढ़ाई कर रहे नर्मदापुरम के छात्र की 11 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह आईआईटी भिलाई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर का स्टूडेंट था। इसी साल उसने एडमिशन लिया था। मामला जेवरा पुलिस चौक
.
जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे सौमिल साहू (18) की तबीयत अचानक बिगड़ी। उसे सुपेला के स्पर्श अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मिर्गी का दौरा पड़ने की बात सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस घटना को लेकर देर रात स्टूडेंट का गुस्सा फूट पड़ा। रात 12 बजे से लेकर 2 बजे तक विद्यार्थी कैंपस में हंगामा करते रहे। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन से व्यवस्थाओं की कमी को लेकर आक्रोश जताया।
उनका कहना था कि यहां पर आज तक कोई व्यवस्था नहीं है। पांचवां दीक्षांत समारोह तो मना लिया, लेकिन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। अगर छात्र को समय पर बेहतर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच जाती।

देर रात तक चला हंगामा।
परिजनों को दी गई जानकारी
मूल रूप से नर्मदापुरम की साई दर्शन सोसाइटी निवासी सौमिल के पिता वीरेंद्र साहू सिक्योरिटी पेपर मील (SPM) में कर्मचारी हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन नर्मदापुरम से भिलाई पहुंचे। पीएम के बाद वो शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए हैं।
दीपावली पर गया था घर
दरअसल, सौमिल साहू भिलाई शहर के शांति नगर में रहता था। दीपावली में वह घर भी गया था। पिता वीरेंद्र साहू ने बताया 10 नवंबर को उसे बुखार आया था। 11 नवंबर की सुबह भिलाई में रहने वाले भांजे दामाद को हमने उसे देखने के लिए भेजा। उसे स्पर्श अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया था।
पिता के मुताबिक, बेटा पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं थी। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारण की अच्छी तरह से जांच होना जरूरी है।

मृतक सौमिल साहू
आईआईटी मैनेजमेंट बोला- सामान्य मौत
आईआईटी भिलाई के प्रबंधन ने इस हादसे पर दुख जताया गया है। प्रबंधन ने इस मामले में किसी भी तरह के हादसे, विवाद और सुसाइड जैसी घटनाओं से साफ इनकार किया है। बता दें कि आईआईटी भिलाई का 10 नवंबर को ही दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था।
पीएम के बाद शव को ले गए पेरेंट्स
जेवरा-चौकी प्रभारी खगेंद्र पठारे ने बताया कि मृतक छात्र का पोस्टमॉर्टम सुपेला अस्पताल में हो गया था। उसके परिजन को शव सौंप दिया गया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आरोप के सवालों के जवाब में जेवर-सिरसा चौकी प्रभारी ने बताया कि अब तक किसी भी तरह की लिखित शिकायत परिजनों की ओर से पुलिस को नहीं दी गई है।
………………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
रायपुर में 11वीं मंजिल से छात्रा के गिरने का VIDEO: जमीन पर गिरते ही उड़ी धूल; सिर फटने से मौत, बर्थडे मनाने आई थी ऐश्वर्या-एंपायर

रायपुर में छात्रा के गिरने का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की के गिरते ही धूल उड़ती दिख रही है।
रायपुर में 17 साल की लड़की अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से गिर गई। सिर फटने की वजह से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जमीन पर गिरते ही धूल उड़ने लगी। गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के ऐश्वर्या एंपायर सोसाइटी की है। पढ़ें पूरी खबर…
<
