Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Suspicious death of labourer in Korba | कोरबा में मजदूर की संदिग्ध मौत: परिजनों ने जिंदा समझ अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; जांच जारी – Korba News
Breaking News

Suspicious death of labourer in Korba | कोरबा में मजदूर की संदिग्ध मौत: परिजनों ने जिंदा समझ अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; जांच जारी – Korba News

By adminNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23b5093a ac3b 46b9 a0dd 1284e55e9fb9 1762056718762
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना 1 नवंबर की है। रवानाडांड गांव में शिवलाल (25 साल) खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया था, लेकिन सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी वह बाहर नहीं निकला।

.

परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और जब वे कमरे में गए तो शिवलाल को अचेत पाया। परिजनों ने उसे जीवित समझकर तत्काल अपने वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

मजदूर शिवलाल का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

मजदूर शिवलाल का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

रोजी-मजदूरी करता था मृतक

मृतक के बड़े भाई सुंदरलाल ने बताया कि शिवलाल रोजी-मजदूरी करता था। शनिवार (1 नवंबर) शाम वह मजदूरी कर घर लौटा था और भैंसमा बाजार घूमने गया था। वापस आकर खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था।

सुंदरलाल के अनुसार, सुबह जब शिवलाल ने आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कमरे से बाहर नहीं आया, तब परिजनों ने अंदर जाकर उसे उठाने की कोशिश की।

उन्हें उसकी मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। शिवलाल को कोई बीमारी या परेशानी नहीं थी। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और मेहनती होने के साथ-साथ घर में आर्थिक सहायता भी करता था।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

बिलासपुर जनदर्शन में 103 शिकायतें:जल संकट और तालाब निजीकरण के मामले भी, कलेक्टर ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

May 7, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today :
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 3678
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.