भूपति ने अपना बयान जारी किया है।
सरकार के सामने हथियार डालने के बाद डेढ़ करोड़ रुपए के इनामी नक्सली मोजुल्ला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने कहा है कि संगठन के लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, लेकिन मैं गद्दार नहीं हूं। वर्तमान की परिस्थितियां बदल गईं हैं। इसलिए अपने अन्य 60 साथियों के साथ हथि
.
भूपति ने एक वीडियो जारी कर ये बात कही। उसका कहना है कि, आज भी देश में संगठन में मौजूद कई साथी इलाका और सत्ता अपनाने के लिए हथियारबंद संघर्ष में डटे हुए हैं। हमने अपना रास्ता बदल लिया है।
दरअसल, भूपति ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सरकार के सामने हथियार डाल दिए थे। सरेंडर करने के बाद इसने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं अपना मोबाइल नंबर जारी कर अन्य नक्सलियों से अपील की है कि वे भी हिंसा छोड़े।

15 अक्टूबर को भूपति ने अपना हथियार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा था।
हमने कई साथियों को खोया-भूपति
साथ ही भूपति ने नक्सल संगठन में मौजूद अपने साथियों से अपील की है कि वे भी हिंसा का रास्ता छोड़ दें और सरेंडर कर दें। भूपति का कहना है कि हमने जिन साथियों को खोया है उसके लिए अब बदलाव जरूरी है। सेंट्रल कमेटी सारी परिस्थितियों को समझ रही है। लेकिन संघर्ष पर बदलाव लाने के लिए तैयार नहीं है। ये उनकी कठमुल्लावाद तरीका को दर्शाता है।
अन्य साथियों से हथियार डालने कहा
भूपति ने देश के कोने-कोने में काम कर रहे साथियों (नक्सलियों) से अपील है कि वे हथियारबंद संघर्ष पर आगे न बढ़ें। हथियार छोड़कर जनता के बीच में आकर काम करें। छत्तीसगढ़ में लीडर रूपेश के साथ सैकड़ों साथियों ने हिंसा छोड़ दी है। अब कानून के दायरे में रहकर हम जनता के बीच में रहकर काम करेंगे।

भूपति ने संपर्क के लिए अपना नंबर जारी किया है।
सपंर्क के लिए नंबर जारी किया
भूपति ने नक्सलियों से कहा है कि वे भी हिंसा छोड़े। उसके लिए अपना एक संपर्क नंबर जारी किया है। लोगों की राय जानने के लिए 8856038533 नंबर जारी कर कहा है कि इस नंबर पर उससे सीधे संपर्क करे। इसके अलावा सरेंडर नक्सली रूपेश का नंबर 6267138163 जारी किया है।

15 अक्टूबर को भूपति और उसके 60 साथियों ने सरेंडर किया था।
………………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
सरेंडर नक्सलियों को माओवाद संगठन ने बताया गद्दार: रूपेश ने कहा- फैसला मेरा नहीं बसवा राजू का भी था, हमें अपना भविष्य बचाना था

सरेंडर नक्सली रूपेश ने कहा कि हथियार डालने का फैसला मेरा ही नहीं बसवा राजू का भी था।
बस्तर में केंद्रीय कमेटी के सदस्य रूपेश समेत 210 नक्सलियों के सरेंडर के बाद अब माओवाद संगठन में बौखलाहट है। नक्सल संगठन की ओर से नक्सली अभय के नाम से पर्चा जारी हुआ, जिसमें रूपेश समेत 210 सरेंडर नक्सलियों को गद्दार बताया गया। अब रूपेश ने भी नक्सल संगठन को जवाब दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
<
