Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Surguja Gangrape | 2 Minors Attacked, 4 Accused FIR
Breaking News

Surguja Gangrape | 2 Minors Attacked, 4 Accused FIR

By adminApril 30, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1931777455211 1777482702
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर में पीड़ितों का मेडिकल टेस्ट हुआ।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप हुआ। 24 अप्रैल को 4 सहेलियां शादी में गई थी, देर रात सब एक साथ घर लौट रही थी, तभी 6 बाइक में सवार 12 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। किसी तरह 2 लड़कियां भाग गई, लेकिन 2 नाबालिगों को आरोपी अपने साथ

.

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र है। आरोप है कि मामले में थाने में शिकायत के तुरंत बाद न तो FIR दर्ज की गई और न ही मेडिकल जांच की गई। बाद में पुलिस ने एक FIR में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ASP अमोलक सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई और तत्काल FIR दर्ज नहीं की, जो चिंताजनक है।

7 युवकों ने दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप किया है। (प्रतीकात्मक इमेज)

7 युवकों ने दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप किया है। (प्रतीकात्मक इमेज)

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक घटना 24 अप्रैल की रात की है। चार नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह देखने के लिए शाम करीब 7 बजे गई थीं। रात करीब 10 बजे वे शादी समारोह से वापस लौट रही थीं।

इस दौरान हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक में सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की। युवकों को देखकर एक नाबालिग मौके से भाग निकली। बाकी 3 को युवकों ने पकड़ लिया।

एक नाबालिग को युवकों ने बाइक में बैठाकर दूर ले गए और खेत में चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पकड़ी गई दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। दोनों की उम्र 15 साल से कम है।

एक नाबालिग बाइक से कूदकर भागी

13 साल किशोरी को युवक बाइक में बैठाकर दूर ले जा रहे थे। वह बाइक में पीछे बैठने की जिद पर अड़ गई तो युवकों ने उसे पीछे बैठाया। रास्ते में किशोरी बाइक से कूदकर भाग निकली। युवकों ने करीब 2 किलोमीटर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते भाग निकलने में कामयाब रही।

सीतापुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सीतापुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दूसरे दिन थाने पहुंची किशोरी, नहीं हुआ एक्शन

गैंगरेप पीड़िताएं रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच किसी तरह घर पहुंचीं। डर के कारण उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत नहीं दी। 25 अप्रैल की शाम एक पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

आरोप है कि पुलिस ने उसी समय एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही एमएलसी (मेडिकल लीगल कंसल्ट) कराया। पीड़ित को अगले दिन आने के लिए कहा गया। दूसरे दिन दोनों पीड़िता थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने एमएलसी किया।

26 अप्रैल को 4 के खिलाफ FIR

एक नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने 26 अप्रैल को प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल और एक अन्य युवक के खिलाफ धारा 70 (2) BNS और पाक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(जी), 6 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दूसरे मामले में FIR तक दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इस मामले में जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग का कहना है कि पुलिस ने तत्काल न तो एफआईआर दर्ज की और न ही एमएलसी कराया। पुलिस ने सिर्फ एक किशोरी के साथ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गई। सीतापुर के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

copy of small quote dainik bhaskar 2026 04 29t1225 1777445758

……………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

छत्तीसगढ़ में DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी: आदिवासी संस्कृति पर बनाती हैं कंटेंट, किडनैपिंग-रेप की साजिश की चैट लीक हुई, 5 युवक अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में DSP की बेटी और कंटेंट क्रिएटर को गैंगरेप की धमकी। 5 युवक अरेस्ट।

छत्तीसगढ़ में DSP की बेटी और कंटेंट क्रिएटर को गैंगरेप की धमकी। 5 युवक अरेस्ट।

छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में लड़के निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कर रहे थे। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता पुलिस विभाग में DSP के पद पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074684
Views Today : 106
Views Last 7 days : 5594
Views Last 30 days : 9750
Total views : 102743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.