Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Surguja Collector Notice PMGSY EE
Breaking News

Surguja Collector Notice PMGSY EE

By adminMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 12 2 1778150160
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा के मैनपाट ब्लॉक में पीएम जन-मन योजना के तहत बनी नई सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क का डामर हाथ से ही उखड़ रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

.

मामला सामने आने के बाद सरगुजा कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई के ईई को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पहले देखिए तस्वीरें

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला सड़क का डामर हाथ से ही उखाड़ रही है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला सड़क का डामर हाथ से ही उखाड़ रही है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले में दशकों तक पहुंचविहीन रहे इलाकों के लिए नई सड़कें पीएम जन मन योजना के तहत स्वीकृत की गई हैं। इनमें 14 सड़कें मैनपाट ब्लॉक की हैं। दशकों बाद बन रही उम्मीद की इन सड़कों में ठेकेदार जमकर मनमानी कर रहे हैं। डब्लूबीएम और जीएसबी वर्क में गुणवत्ता की अनदेखी की गई। सड़क की धूल को हटाए बिना ही उनपर डामरीकरण कर दिया गया।

हाथों से उखड़ रही है नई बनी सड़क

हाथों से उखड़ रही है नई बनी सड़क

हाथों से उखड़ रही नई सड़क

नई डामरीकृत सड़क की स्थिति ऐसी है कि वह आसानी से हाथों से उखड़ जा रही है। मैनपाट के कदनई से लोटाभवना सड़क में नया बीटी वर्क किया गया है, तब बारिश हो रही थी। 2.50 किलोमीटर की यह सड़क एक करोड़ 80 लाख रुपए में तैयार हुई है।

सड़क को उखाड़ते हुए लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नई डामरीकृत सड़क का बीटी वर्क आसानी से हाथों से उखड़ जा रहा है। डामर की पतली लेयर बिछाकर सड़क का काम पूरा दिखा दिया जा रहा है।

ऐसे में सड़क के पहली बरसात में ही खराब हो जाने की आशंका है। यह पूरा इलाका पहाड़ी क्षेत्र भी है, जहां खासी बारिश भी होती है।

पीएम जनमन योजना की सभी नई सड़कों की हालत खस्ताहाल

पीएम जनमन योजना की सभी नई सड़कों की हालत खस्ताहाल

PMGSY पर निर्माण में अनदेखी का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की कॉम्पेक्सिंग भी ठीक से नहीं की गई है। उसके ऊपर बिना सफाई या इमलशन डाले ही डामर की लेयर बिछा दी गई। कहीं-कहीं तो डामर की लेयर इतनी पतली है कि उंगली से खुरचने पर नीचे मिट्टी और डब्लूबीएम की लेयर सामने आ जा रही है।

बताया गया है कि मैनपाट क्षेत्र के पीएम जनमन योजना का काम पत्थलगांव के ठेकेदार सुनील अग्रवाल को मिला है। उन्होंने लोकल ठेकेदारों को पेटी कांट्रेक्टर में काम बांट दिया है। पेटी कांट्रेक्टर मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। विभाग भी घटिया निर्माण की अनदेखी कर रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सभी 14 सड़कों के निर्माण की यही स्थिति है। इसके कारण जनमन योजना की ये सड़कें कब तक टिकेंगी, कह पाना मुश्किल है।

कलेक्टर बोले-कराएंगे जांच, नोटिस दिया

कलेक्टर अजीत बसंत ने पीएमजीएसवाई के ईई को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह मामला सामने आया है। संबंधित सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की जांच कराई जाएगी और किसी भी तरह का घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

1200 bundles of 10-20 rupee notes were found in three sacks.

May 7, 2026

ग्लोबल हॉस्पिटल के अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर:नाले पर अस्पताल संचालक ने किया था कब्जा,निगम ने कार्रवाई के बाद जुर्माना भी लगाया

May 7, 2026

भिलाई में 200 रुपए रिश्वत लेते ट्रैफिक SI का VIDEO:लाइन अटैच किया गया; हत्या की कोशिश के आरोपी संग कॉन्स्टेबल का वीडियो भी वायरल

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069727
Views Today : 30
Views Last 7 days : 583
Views Last 30 days : 3708
Total views : 90771
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.