Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ग्लोबल हॉस्पिटल के अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर:नाले पर अस्पताल संचालक ने किया था कब्जा,निगम ने कार्रवाई के बाद जुर्माना भी लगाया
Breaking News

ग्लोबल हॉस्पिटल के अवैध कब्जे पर चला निगम का बुलडोजर:नाले पर अस्पताल संचालक ने किया था कब्जा,निगम ने कार्रवाई के बाद जुर्माना भी लगाया

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 07t140042695 1778143036
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 07t140042695 1778143036
राजधानी रायपुर में नगर निगम ने नाले पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 40 में ग्लोबल हॉस्पिटल परिसर के पास नाले को ढककर बनाया गया अवैध निर्माण निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। निगम को इस मामले में जनशिकायत मिली थी, जिसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई की है। 50 मीटर अवैध निर्माण को तोड़ा गया जोन कमिश्नर क्षीरसागर नायक ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। स्वास्थ्य विभाग टीम ने तत्काल बुलडोजर मंगवाकर नाले के ऊपर करीब 50 मीटर तक बनाए गए अवैध निर्माण को हटा दिया। इस दौरान नाले से लगभग दो ट्रक मलबा भी बाहर निकाला गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण की वजह से नाले की सफाई प्रभावित हो रही थी और जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी। अस्पताल प्रबंधन को निगम अफसरों ने दी चेतावनी कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू और प्रेम मानिकपुरी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में नालों और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जनशिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ताकि जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

76 Jawans Martyred, High Court Acquits All Accused

May 7, 2026

ताड़मेटला नक्सली-हमला…हाईकोर्ट ने ट्रायल-कोर्ट के फैसले को सही ठहराया:सभी आरोपी दोषमुक्त,76 जवान हुए थे शहीद, हाईकोर्ट बोला-असली कातिलों को पकड़ने में जांच एजेंसियां नाकाम

May 7, 2026

बिलासपुर-कोरबा NH पर हादसा,दो युवक की मौत:रतनपुर के पास हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जा गिरी तेज रफ्तार बाइक, तीसरे का इलाज जारी

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069733
Views Today : 36
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3714
Total views : 90777
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.