सूरजपुर में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव कुएं:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत के कारणों की जांच जारी

![]()
सूरजपुर जिले केओड़गी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में तीन दिन से लापता दयासिंह का शव घर के पास स्थित कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार दयासिंह पिछले तीन दिनों से लापता थे। लगातार तलाश के बाद सोमवार को घर के पास स्थित कुएं में उनका शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पत्नी का पहले हो चुका है निधन ग्रामीणों ने बताया कि दयासिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। अब उनकी मौत के बाद उनकी मासूम बेटी अनाथ हो गई है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस कर रही हर पहलू की जांच एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link




