![]()
भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर राजवाड़े इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंड वाशिंग डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने हाथ धोने के महत्व पर आधारित विविध गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ
.
स्वच्छ हाथ, स्वस्थ जीवन” जैसे नारों के साथ छात्रों ने सभी को नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने कहा कि यह न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि समाज में रोगों के प्रसार को रोकने में भी मददगार है। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जन-जागरूकता को बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य के स्वास्थ्यकर्मियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं। अंत में सभी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
<
