![]()
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता। भास्कर न्यूज | चिरमिरी शासकीय लाहिड़ी पीजी कॉलेज चिरमिरी में शनिवार को बौद्धिक संपदा अधिकार मुद्दे और चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थिय
.
कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं के रूप में विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए, जिनमें शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के विधि विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ. ब्रजेश कुमार और डॉ. माधवेंद्र तिवारी, साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय टिहरी उत्तराखंड से डॉ. सुधीर चतुर्वेदी शामिल रहे। वक्ताओं ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और भौगोलिक संकेतक (जीआई) के विषय में जानकारी दी। इसके अलावा, वर्तमान डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा से जुड़ी कानूनी चुनौतियों व नवाचारों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह राष्ट्रीय कार्यशाला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आरती तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रो. तिवारी ने कहा कि यह पहल बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शैक्षणिक व शोध क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
<
