.
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक और विश्व परिषद जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन ने कहा कि हाल के दिनों में हिंदुओं को निशाना बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह मानवाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे हिंदू समाज को आहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह मामला केवल बांग्लादेश तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों से जुड़ा विषय है।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच की आवश्यकता जताई और वैश्विक मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप की अपील की। ऋषभ परचानी, अर्पित दुबे, प्रवीण सोनकर, राजा यादव, आशीष यादव, साईं सोनवानी, सैयाम, शिवम, चन्द्रका, सोनू सेन, मानव जैन, उमेश सेन, पिंटू यादव, ध्रुवे, कमल बजाज, दिलेश्वर सोनकर, खोमू यादव, प्रथम सोनी, प्रदीप मीनपाल, यशस्वी कुमार, काव्य ओतवानी, प्रशांत चनाप, प्रियांशु राजपूत, संयम यादव, शिवम यादव आदि ने बंगलादेश में हो रहे अत्याचार की निंदा की है।
<
