Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Story of storyteller Pt. Pradeep Mishra in Durg | दुर्ग में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा: पहले दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचे, कहा- लोग विचारों का नहीं मोबाइल का कर रहे मंथन – durg-bhilai News
Breaking News

Story of storyteller Pt. Pradeep Mishra in Durg | दुर्ग में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा: पहले दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचे, कहा- लोग विचारों का नहीं मोबाइल का कर रहे मंथन – durg-bhilai News

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled 1765984090
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित शिवमहापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले ही दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल पहुंचे। प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने शिवभक्ति का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं से भगवान महादेव की भक्ति को जी

.

पहले दिन कथा में जुटे लाखों श्रद्धालु।

पहले दिन कथा में जुटे लाखों श्रद्धालु।

कथा स्थल पर पुलिस ने गहन जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया।

कथा स्थल पर पुलिस ने गहन जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया।

कथा के दौरान पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भक्ति केवल सुनने की नहीं, धारण करने की वस्तु है। उन्होंने श्रद्धालुओं से वचन लेने को कहा कि जितनी देर भी कथा स्थल पर रहें, उतनी देर श्री शिव नाम का जप करें और भजन में लीन रहें। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई स्थान न छोड़ें, जहां बैठकर भगवान का नाम न लिया जाए। शिवमहापुराण के सुंदर चरित्रों का वर्णन करते हुए उन्होंने शिवभक्ति को जीवन की दिशा बदलने वाली बताया।

कथा के दौरान कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा।

कथा के दौरान कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा।

परिवार के हर सदस्य के पास मोबाइल, उसी में सब व्यस्त पं. मिश्रा ने आज के समाज पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग विचारों का मंथन नहीं करते, बल्कि मोबाइल का मंथन करते हैं। परिवार के हर सदस्य के हाथ में मोबाइल है और लोग सोते-सोते उठकर भी मोबाइल देखने लगते हैं। उन्होंने रिश्तों में आ रही विकृति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज भाई-बहन को भी फोटो स्टेटस में ‘माय सिस्टर’ या ‘चाची के साथ’ लिखना पड़ता है, क्योंकि लोगों की दृष्टि और बुद्धि विचित्र होती जा रही है और गलत सोच पनपने लगी है।

कथा सुनने दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु।

कथा सुनने दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु।

परिवार के बारे में करें चिंतन रात में सोने से पहले मोबाइल देखने की बजाय अपने परिवार के बारे में चिंतन करें। दान पर बोलते हुए पं. मिश्रा ने कहा कि बाहर कहीं एक-दो रुपए का दान देने की बजाय अपने मोहल्ले के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें, ताकि वे भी आपके बच्चों की तरह नाम रोशन कर सकें। भगवान ने अगर किसी को सक्षम बनाया है, तो आसपास के लोगों की मदद करें, जरूरत पड़ने पर साधन उपलब्ध कराएं। मरीजों की सेवा करें।

दुर्ग पुलिस की तगड़ी व्यवस्था इधर शिवपुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुर्ग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कथा स्थल और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। लगभग 500 पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं 26 राजपत्रित अधिकारी सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात हैं। प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच श्रद्धालु शांतिपूर्वक कथा का आनंद ले रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की वापसी, VIDEO:कैमरा ट्रैप में कैद, 15 साल बाद लौटी स्थायी उपस्थिति की उम्मीद

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075186
Views Today : 306
Views Last 7 days : 3150
Views Last 30 days : 9978
Total views : 104207
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.