Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » State-wide strike by Employees-Officers Federation on 11-point demands | खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में सरकारी कामकाज ठप: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की प्रदेशव्यापी हड़ताल; वेतन विसंगति, नियमितीकरण की मांग – Khairagarh News
Breaking News

State-wide strike by Employees-Officers Federation on 11-point demands | खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में सरकारी कामकाज ठप: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की प्रदेशव्यापी हड़ताल; वेतन विसंगति, नियमितीकरण की मांग – Khairagarh News

By adminDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ec333355 b02a 4c31 bef1 6fced708830d 1767008336249
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों के समर्थन में 29 दिसंबर से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। इस ‘काम बंद-कलम बंद’ आंदोलन के कारण जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक के शासकीय कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह प्रभावि

.

फेडरेशन का कहना है कि महंगाई भत्ता, वेतन विसंगति, नियमितीकरण, पेंशन और सेवा शर्तों से जुड़ी कई मांगें वर्षों से लंबित हैं। सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे उनमें गहरा असंतोष है।

223a32ac 2c53 41e5 b73e 36e673693923 1767008336250

सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

खैरागढ़ में जिला संयोजक प्रखर शरण सिंह के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारी अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान “अब नई सहिबो, अपन हक लेके रहीबो” और “मोदी की गारंटी पूरी करो” जैसे नारे लगाए गए।

हड़ताल का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी

शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों को शिक्षकों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण वापस लौटना पड़ा। कई विभागों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

फेडरेशन की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर 11 सूत्रीय मांगों के त्वरित निराकरण की मांग की गई है।

987809b3 588d 49f0 a37d bb49b17987ae 1767008336249

कर्मचारियों की प्रमुख मांग

इन प्रमुख मांगों में देय तिथि से महंगाई भत्ता व एरियर्स भुगतान, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना, समयमान वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना, तथा दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण शामिल हैं।

फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि 31 दिसंबर तक सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

June 27, 2026

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश क्राफ्ट बीयर मिलेगी:माइक्रो ब्रुअरी खोल सकेंगे लोग, 10 लाख लाइसेंस फीस, 4000 वर्गफीट जगह जरूरी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076530
Views Today : 414
Views Last 7 days : 3824
Views Last 30 days : 11629
Total views : 106629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.