Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » State level school sports competition in Durg | दुर्ग में राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता: 6 खेलों के 13 गेम इवेंट में गोल्ड जीतकर दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन – durg-bhilai News
Breaking News

State level school sports competition in Durg | दुर्ग में राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता: 6 खेलों के 13 गेम इवेंट में गोल्ड जीतकर दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन – durg-bhilai News

By adminSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 09 28 at 43957 pm 1759075376
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 09 28 at 43957 pm 1759075376

दुर्ग में आयोजित हुई 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग का दबदबा रहा। 13 गेम इवेंट में दुर्ग संभाग ने गोल्ड मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। दुर्ग-भिलाई में आयोजित हुई इस स्पर्धा में प्रदेश के पांच संभाग

.

नहीं आए शिक्षा मंत्री, अहिवारा विधायक ने दिया पुरस्कार तय कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में समापन के अवसर पर दुर्ग के विधायक और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि थे। लेकिन वो कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय बतौर विशेष अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

6 खेलों में हुई प्रतियोगिताएं प्रतियोगिता में पांचों संभाग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुर्ग संभाग ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दुर्ग का मान बढ़ा। प्रतियोगिता में फेंसिंग, नेटबॉल, टेबल टेनिस, ट्रैक साइकिलिंग, लॉन टेनिस और जूडो खेलों में रोमांचक मुकाबले हुए।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों से जुड़े रहेंगे तभी वे अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ सकेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

वहीं विशेष अतिथि राकेश पांडेय ने कहा कि खेल केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक शुद्धता का भी माध्यम है। खिलाड़ियों को खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की नसीहत दी। अतिथियों ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित होती है। यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन की दिशा तय करने वाला अवसर है। बच्चों को खेल और पढ़ाई का संतुलन बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

स्कूल की छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में 935 बच्चों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर, भिलाई की छात्राओं ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं तिलक कन्या स्कूल दुर्ग की छात्राओं ने ‘नारी शक्ति’ पर आधारित नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विजेताओं का किया गया सम्मान सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दुर्ग संभाग के खिलाड़ियों को ओवरऑल चैंपियन बनने पर विशेष बधाई दी गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग और क्रीड़ा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग आर.एल. ठाकुर, डीईओ राजनांदगांव प्रवास बघेल, डीईओ धमतरी अभय जायसवाल, डीईओ गरियाबंद जे.एस. धीर, जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग के लेखा अधिकारी राजेश ओझा, सहायक संचालक क्रीड़ा दुर्ग संभाग कल्पना स्वामी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील और शकीला देवदास समेत पांचों संभागों के दल प्रबंधक और खिलाड़ी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:12 से ज्यादा दुकानों से बर्गर-मिठाई समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

June 13, 2026

कांकेर मनरेगा में ₹10 लाख के काम में गड़बड़ी:ग्रामीण बोले- मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग, पंचों को भी मिला भुगतान

June 13, 2026

5 मेडिकल कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली:कांग्रेस के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री बोले-कांग्रेसी ज्यादा खुश न हो, मैच अभी बाकी है

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073797
Views Today : 113
Views Last 7 days : 1001
Views Last 30 days : 5863
Total views : 97425
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.