Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » State Festival: Air Force fighters will jump from 8,000 feet | 8000 फीट से कूदेंगे एयरफोर्स के लड़ाके: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सूर्य-किरण के शौर्य के साथ दिखेगा पैरा कमांडो का पराक्रम, आगरा से रायपुर पहुंचे इंस्ट्रक्टर – Chhattisgarh News
Breaking News

State Festival: Air Force fighters will jump from 8,000 feet | 8000 फीट से कूदेंगे एयरफोर्स के लड़ाके: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सूर्य-किरण के शौर्य के साथ दिखेगा पैरा कमांडो का पराक्रम, आगरा से रायपुर पहुंचे इंस्ट्रक्टर – Chhattisgarh News

By adminNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2025 11 02t120912330 1762065882
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में एयरफोर्स के स्पेशल लड़ाके करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैरा जंप करेंगे।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस (राज्योत्सव) के 25 साल पूरे होने पर इस बार राजधानी रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम पहली बार एयर शो करने जा रही है। इसके अलावा एयरफोर्स के स्पेशल लड़ाके भी करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैरा

.

हालांकि इस संबंध में एयरफोर्स की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है, लेकिन भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पैराट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल के एक इंस्ट्रक्टर रायपुर पहुंचे हैं, जो करतब दिखाएंगे।

इन्होंने पैरा जंपिंग के स्यू टेबल जगह मार्क कर ग्रीन फ्लैग दे दिया है। इसके बाद अब करीब 8 लोगों की स्पेशल टीम जल्द ही रायपुर पहुंच सकती है। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार ये जंप भी 5 नवंबर की जा सकती है।

प्लेन से जंप करता हुआ भारतीय सेना का जवान। (फाइल फोटो)

प्लेन से जंप करता हुआ भारतीय सेना का जवान। (फाइल फोटो)

2 प्रकार के होते हैं पैरा जंप

जवानों को 2 तरह की जंप की ट्रेनिंग दी जाती है। पहला स्टैटिक लाइन जंप और दूसरा फ्री फॉल। स्टैटिक लाइन जंप सैन्य पैराशूट कि वो तकनीक है, जिसमें जवान प्लेन से कूदते हैं। पैराशूट अपने-आप खुल जाता है।

ये सैनिकों को तेजी से और सुरक्षित तरीके से युद्ध क्षेत्र में पहुंचाने के लिए होता है। स्टैटिक लाइन जंप 800–1200 फीट की ऊंचाई से की जाती है। ​​​​​ये बेसिक जंप होती है, और इसमें खतरा भी कम होता है।

तस्वीरों से समझिए कैसी होती है स्टैटिक लाइन जंप

प्लेन में इस तरह जंपर्स को एक सीक्वेंस में बैठाया जाता है।

प्लेन में इस तरह जंपर्स को एक सीक्वेंस में बैठाया जाता है।

सब कुछ ठीक रहने पर उस्ताद के डायरेक्शन पर जंपर्स एक लाइन से एक के बाद एक जंप करते हैं।

सब कुछ ठीक रहने पर उस्ताद के डायरेक्शन पर जंपर्स एक लाइन से एक के बाद एक जंप करते हैं।

जंप के बाद इस तरह का फार्मेशन बनता है।

जंप के बाद इस तरह का फार्मेशन बनता है।

लैंडिंग के दौरान की तस्वीरें।

लैंडिंग के दौरान की तस्वीरें।

रायपुर में फ्री फॉल जंप करेंगे जवान

वहीं फ्री फॉल जंप एक अत्यंत उन्नत सैन्य पैरा-जंपिंग तकनीक है, जिसमें कमांडो विमान से कूदकर काफी ऊंचाई तक बिना पैराशूट खोले गिरते हैं। निर्धारित ऊंचाई पर जाकर पैराशूट खोलते हैं। इसका उद्देश्य गोपनीय ऑपरेशन, रैपिड इनसेर्शन, लॉन्ग-रेंज पैठ और विशेष मिशनों में अदृश्य रूप से जमीन पर उतरना होता है।

ये जंप आमतौर पर 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई से की जाती है। कई मौकों पर सैनिक 30 हजार फीट ऊंचाई से भी जंप करते हैं। फ्री-फॉल तकनीक का प्रारंभ द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ। 1950–60 के दशक में अमेरिकी और रूसी स्पेशल फोर्सेज ने इसे विकसित किया।

अमेरिका की यूएस आर्मी स्पेशल फोर्स और CIA ने वियतनाम युद्ध के दौरान इसका तकनीक का विशेष उपयोग किया। इसके बाद SAS (यूके), रूसी स्पेत्सनाज और दूसरे प्रमुख देशों की स्पेशल फोर्सेज ने इसे अपनाया।

जमीन से कुछ इस तरह का दृश्य देखने को लोगों को मिल सकता है।

जमीन से कुछ इस तरह का दृश्य देखने को लोगों को मिल सकता है।

सूर्य किरण की टीम 40 मिनट तक दिखाएगी करतब

वहीं 5 नवंबर को सुबह 10 बजे सूर्य किरण के 9 फाइटर जेट्स आसमान में एक साथ करतब दिखाएंगे। करीब 40 मिनट तक चलने वाले इस शो में फॉर्मेशन फ्लाइंग और एयरोबेटिक स्टंट्स देखे जा सकेंगे।

फ्री फॉल जंप।

फ्री फॉल जंप।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को चूहामार दवा खिलाई:सिम्स में तीन दिन बाद होश आने पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026

दो युवक अवैध शराब बेचते गिरफ्तार:कोरबा में घूम-घूम कर फेरी लगाकर ब्लैक मार्केटिंग करते थे, 20 पाव जब्त

May 7, 2026

धमतरी में धान से भरा ट्रैक्टर पलटा:सड़क पर बिखरे धान, ड्राइवर और मजदूर बाल-बाल बचे, कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069699
Views Today : 2
Views Last 7 days : 555
Views Last 30 days : 3680
Total views : 90743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.