Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Standing in line and asking for treatment, doctor beaten up | लाइन में खड़े होकर इलाज के लिए बोला,डॉक्टर को पीटा: हेल्थ कैंप से लौटते समय युवकों ने गाली-गलौज की फिर लात-घूंसों से पीटा, केस दर्ज – Korba News
Breaking News

Standing in line and asking for treatment, doctor beaten up | लाइन में खड़े होकर इलाज के लिए बोला,डॉक्टर को पीटा: हेल्थ कैंप से लौटते समय युवकों ने गाली-गलौज की फिर लात-घूंसों से पीटा, केस दर्ज – Korba News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
708eb1dc a5d6 4df7 966c bfa3b374272f 1767001309272
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में गेवरा दीपका स्थित नेहरू शताब्दी अस्पताल (NCH) गेवरा के चिकित्सक डॉ. अर्पण विश्वास पर सोमवार को हमला किया गया। डॉ. विश्वास ने हरदीबाजार थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

.

जानकारी के अनुसार, ग्राम रलिया में सीएसआर के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई थी। इसी दौरान इलाज के लिए पहुंचे गांव के रामनारायण पटेल को डॉ. अर्पण विश्वास ने लाइन में खड़े होकर उपचार कराने को कहा। इस पर पटेल ने आपत्ति जताई और कथित तौर पर बाद में देख लेने की धमकी दी।

2f8e8530 abd0 446d 897c 6d34042e5d3a 1767001309272

कैंप से लौटते समय पर डॉक्टर पर किया हमला

आरोप है कि शिविर समाप्त होने के बाद जब डॉक्टर, स्टाफ और एम्बुलेंस कर्मी वापस लौट रहे थे, तभी रामनारायण पटेल, नीरज पटेल और दो अन्य युवकों ने उन्हें रोका। उन्होंने डॉ. अर्पण विश्वास के साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट की। इस धक्का-मुक्की में डॉक्टर की आंख, सीने और पीठ में चोटें आई।

13711786 956a 4212 8988 3a410cad2597 1767001291830

डॉक्टर ने भागकर बचाई जान, ​फिर थाने में की रिपोर्ट

घटना के बाद डॉक्टर और स्टाफ किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकले और दीपका थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। हरदीबाजार थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115 (2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

1c5288c8 5c1c 4a8b 90bb 899143030d31 1767001291830

आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग

इस घटना से चिकित्सा कर्मियों में नाराजगी है। NCH अस्पताल के सीएमएस डॉ. कल्याण सरकार ने इसकी लिखित शिकायत मानव संसाधन स्टाफ ऑफिसर, गेवरा को भी की है। उन्होंने चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। डॉक्टरों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की भी मांग की है।

नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. कल्याण सरकार ने बताया कि यह घटना ग्राम रलिया में सीएसआर के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से लौटते समय हुई। शिविर में डॉक्टरों और स्टाफ ने कुल 138 मरीजों का उपचार किया और दवाएं वितरित कीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Truck Driver Hits Child | Police Chase

June 27, 2026

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076452
Views Today : 301
Views Last 7 days : 3711
Views Last 30 days : 11516
Total views : 106516
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.