छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) समेत 7 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। राजनांदगांव, मनेंद्रगढ़, सक्ती, कोंडागांव जिलों के एसपी बदल दिए
.
शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को राजनांदगांव से डीआईजी पुलिस मुख्यालय (मुख्यालय अटैच) किया गया है। चौथी और 13वीं वाहिनी के सेनानी सक्ती और कोंडागांव के एसपी बनाए गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने दिवाली से पहले कलेक्टर -एसपी कांफ्रेंस की थी। इसमें अफसरों को बदलने के संकेत दिए थे। राजनांदगांव के एसपी मोहित गर्ग की जगह सक्ती से अंकिता शर्मा को भेजा गया है। मनेंद्रगढ़ से चंद्र मोहन सिंह को बदलकर राजधानी में ट्रेनिंग समेत दूसरे दायित्व दिए हैं।
<
