Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Son of retired ASI commits suicide in Korba | कोरबा में रिटायर्ड ASI के बेटे ने किया सुसाइड: कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश; घर में शादी की बात चल रही थी – Korba News
Breaking News

Son of retired ASI commits suicide in Korba | कोरबा में रिटायर्ड ASI के बेटे ने किया सुसाइड: कमरे में फंदे से लटकती मिली लाश; घर में शादी की बात चल रही थी – Korba News

By adminNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b3804338 5fa0 48cc 8aeb eee441d0a220 1762920954448
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में एक रिटायर्ड ASI के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 नवंबर की शाम प्रगति नगर कॉलोनी स्थित आवास (क्रमांक MQ-834) में फणीभूषण ध्रुव उर्फ दादू (32 साल) की फंदे से लटकती लाश मिली। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

.

पुलिस को उसके कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। फणीभूषण के पिता कलम सिंह ध्रुव सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उसका भाई लक्ष्मी नारायण ध्रुव कोरबा पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है घर में फणीभूषण की शादी को लेकर बात भी चल रही थी।

c1998686 6775 4110 8344 ba8fdfb33e7e 1762920944664

पुलिस की मौजूदगी में शव नीचे उतारा

जानकारी के अनुसार, फणीभूषण निजी कंपनी में जॉब कर रहा था। 10 नवंबर को वह अपने कमरे में अकेला था। जब काफी समय तक वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दीपका पुलिस बल और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्यवाही शुरू की।

शादी की तैयारियां चल रही थी

फणीभूषण द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी नहीं हुई थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से परिवार सदमे में है।

घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनीवासी और मृतक के शुभचिंतक भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अगले दिन पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार उसके गृह ग्राम लालपुर लोरमी में किया गया।

आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। दीपका पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.