![]()
.
बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी की टीम ने सेंट्रल जोन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समूह नृत्य टीम, ताल वाद्य, परिचर्चा एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने 25 से 29 नवंबर तक 39वें सेन्ट्रल जोन यूथ फेस्टिवल छत्रपति शिवाजी नगर औरंगाबाद महाराष्ट्र में प्रस्तुति दी। सोमेश्वर प्रसाद गंजीर ने सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल की परिचर्चा प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब जीता, साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी सोमेश्वर एवं अनुश्रुति की टीम को 5वां स्थान मिला।
युवा उत्सव प्रभारी प्रो. पंकज जैन ने कहा कि पं रविशंकर शुक्ल विद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. राजीव चौधरी एवं गणेशराम बैनर्जी, टीम मैनेजर डॉ. सीमा साहू एवं प्रो. दानेश्वर साहू के मार्गदर्शन में 14 विधा के 47 छात्र-छात्रा संगतकारों के महाराष्ट्र पहुंचे। समूह नृत्य टीम के संकेत साहू, विभा पांडे, संदीप, माधुरी, टिकेश्वरी लोचन, क्षमता, लीलेश, ओम मरकाम एवं भूमिका ने भी समूह नृत्य प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। तालवाद्य विधा में तुषार साहू, परिचर्चा एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता मे सोमेश्वर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संगतकारों के रूप में ताल वाद्य में वीरेन्द्र साहू, अभिषेक, समूह नृत्य के संगतकारों में वेदप्रकाश सिन्हा, खोमेश्वरी साहू, रामसिंह मंडावी एवं गामेश्वर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
<
