पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर में पुलिस ने नशीली टैबलेट समेत प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह डॉक्टर की पर्ची के बिना मेडिकल स्टोर से थोक में दवाइयां खरीदकर युवाओं को नशा करने के लिए बेचता था। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को भी गिरफ्तार किया है
.
टीआई राहुल तिवारी को जानकारी मिली कि, सोमवार घुटकू के महामाया पारा निवासी आरिफ मोहम्मद (24) अपनी कार में नशीली दवाइयां लेकर जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने घुटकू मेन रोड के पास घेराबंदी कर कार सवार युवक को पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित 698 टैबलेट बरामद हुआ।

युवाओं को नशे का सामान बेचता था तस्कर।
तस्कर ने उगला मेडिकल स्टोर संचालक का नाम
जिसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले आई। इस दौरान उसने बताया कि, वह नेहरू चौक स्थित रिया मेडिकल के संचालक निशांत गोस्वामी से नशीली दवा खरीद कर कार से घुटकू जा रहा था। उसके बताए अनुसार पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक निशांत गोस्वामी को भी पकड़ लिया। वह डॉक्टर की पर्ची के बिना आरोपी को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बेच रहा था।
10 गुना अधिक रेट में बेचता है आरोप
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवा खरीद कर नशे के आदी युवाओं को 10 गुना अधिक कीमत पर बेचता है। पुलिस उसके मोबाइल को जब्त कर जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
<
