Uncategorized

स्कूल में छात्राओं को पैड नहीं दिए, वसूली की:प्राचार्य समेत 3 शिक्षक हटाए गए; शिक्षिका प्यून से कराती थी कॉपियां जांचने का काम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मल्हार सरकारी स्कूल में छात्राओं को सेनेटरी पैड देने में गड़बड़ी, हर छात्र से 500 रुपए ज्यादा वसूलने और स्टूडेंट्स से दुर्व्यवहार की शिकायतें जांच में सही पाई गई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि शिक्षिका प्यून से कॉपियां जांचने का काम कराती थी। ऐसे में प्राचार्य समेत 3 शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल, स्कूल में खराब व्यवस्था, स्टूडेंट्स से दुर्व्यवहार और ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई थी। छात्राओं ने भी कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत की थी। इसके बाद जांच में शिकायतें सही पाई गई। इसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल की मंजूरी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संदीप पांडेय ने प्राचार्य सहित 3 शिक्षकों को दूसरी जगह भेजने के आदेश जारी किए हैं। देखिए तस्वीरें… 3 सदस्यीय जांच टीम ने शिकायतों को सही पाया जानकारी के मुताबिक, 1 अक्टूबर को मल्हार की छात्राओं ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से शिकायत की थी। उन्होंने प्राचार्य वेदप्रकाश शुक्ला, व्याख्याता रश्मि गुप्ता और संजय दुबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ संदीप पांडेय ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। 7 अक्टूबर को जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसमें शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद प्राचार्य सहित तीनों शिक्षकों को दूसरी जगह भेजने के आदेश जारी किए गए। शिक्षिका प्यून से कराती थीं उत्तर पुस्तिकाओं की जांच जांच में व्याख्याता रश्मि गुप्ता के खिलाफ स्टूडेंट्स से दुर्व्यवहार करने, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और पढ़ाने का काम प्यून से कराने की शिकायतें सही पाई गईं। इसके अलावा पढ़ाई से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी गड़बड़ी मिली। व्याख्याता संजय दुबे के खिलाफ भी स्टूडेंट्स से दुर्व्यवहार और दूसरी गड़बड़ियों की पुष्टि हुई। जांच टीम ने स्कूल की व्यवस्था सुधारने और पढ़ाई का अच्छा माहौल बनाने के लिए तीनों को दूसरी जगह भेजने की सिफारिश की। प्राचार्य सहित तीनों शिक्षकों की नई पदस्थापना कलेक्टर की मंजूरी के बाद डीईओ ने 9 अक्टूबर को आदेश जारी किए। इसके तहत प्राचार्य वेदप्रकाश शुक्ला को मस्तूरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल कुकुर्दीकेरा, व्याख्याता रश्मि गुप्ता को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी और व्याख्याता संजय दुबे को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के आदेश के बाद ही पक्का होगा तबादला स्टूडेंट्स की सुरक्षा, स्कूल की व्यवस्था सुधारने और पढ़ाई का अच्छा माहौल बनाने के लिए ये आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल ये आदेश राज्य शासन से तबादले की मंजूरी मिलने की उम्मीद में जारी किए गए हैं। शासन से दूसरी जगह पदस्थ करने का आदेश जारी होने के बाद ये आदेश अपने आप रद्द माने जाएंगे। डीपीआई को भेजा गया कार्रवाई का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने बताया कि प्राचार्य और दोनों व्याख्याताओं के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव डीपीआई को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर गड़बड़ियों के मामलों में कार्रवाई करने का अधिकार डीपीआई को है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छात्राएं बोलीं-टीचर को संस्कृत नहीं आती, गंदी नजर रखते हैं: कहा- शिकायत की तो मैडम ने धमकाया, फ्री-सैनिटरी पैड के पैसे मांगने के भी आरोप बिलासपुर जिले के मल्हार सरकारी स्कूल में शिक्षकों के व्यवहार और शैक्षणिक सामग्री की कमी को लेकर छात्राओं ने कलेक्टर से शिकायत की है। शिकायतों में संस्कृत शिक्षक एस. दुबे पर छात्राओं को गंदी नजर से देखने, अभद्र व्यवहार करने, अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने, क्लास में सोने और फोन पर बात करने के आरोप लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button