Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Six missing minor girls recovered in 15 days | 15 दिन में 6 गुम नाबालिग बच्चियां बरामद: जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत की कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया – Jashpur News
Breaking News

Six missing minor girls recovered in 15 days | 15 दिन में 6 गुम नाबालिग बच्चियां बरामद: जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत की कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया – Jashpur News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e6c7fb1d 3827 49f9 8599 b25707766102 1765024441332
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e6c7fb1d 3827 49f9 8599 b25707766102 1765024441332

जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पिछले 15 दिनों के भीतर 6 गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इन बच्चियों को खोजने के लिए मुखबिरों, परिजनों के सहयोग और तकनीकी सहायता का उपयोग किया।

.

यह खोज अभियान प्रदेश के भीतर और बाहर भी चलाया गया। कुछ बच्चियां परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थीं, जबकि कुछ मामलों में उन्हें शादी का झांसा देकर भगाया गया था। अभियान के दौरान सिटी कोतवाली थाना, दुलदुला थाना, चौकी आरा, पंडरापाठ और सोनक्यारी क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों पर कार्रवाई की गई।

सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से 14 और 16 वर्षीय दो बच्चियों को क्रमशः 14 नवंबर और 17 नवंबर को जशपुर से ही बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे परिजनों की बातों से नाराज होकर रिश्तेदारों के पास चली गई थीं। पुलिस ने पुष्टि की कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

इसी क्रम में, चौकी आरा क्षेत्र में 20 नवंबर को एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन बच्ची को गुमला, झारखंड से सुरक्षित बरामद कर लिया। यह बच्ची भी घरवालों से नाराज होकर अकेले बस से अपने रिश्तेदारों के यहां चली गई थी।

गायब 16 वर्षीय बालिका बरामद

दुलदुला थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में 16 वर्षीय बालिका के गायब होने और उसे बहला-फुसलाकर भगाने के संदेह पर गुम इंसान और बीएनएस 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई। पुलिस ने सूचना के उसी दिन दुलदुला के एक गांव से आरोपी के घर से नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

शादी का झांसा देकर चेन्नई ले जाई गई नाबालिग

एक अन्य बड़ा खुलासा चौकी पंडरापाठ के गुम मामले में हुआ। 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को एक 20 वर्षीय आरोपी शादी का झांसा देकर चेन्नई ले गया था। 27 नवंबर को जब आरोपी बच्ची को लेकर वापस चौकी पंडरापाठ क्षेत्र में पहुंचा, उसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

लापता बच्ची हैदराबाद से मिली

सबसे जटिल मामला चौकी सोनक्यारी क्षेत्र से सामने आया। 14 वर्षीय बच्ची के मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच और परिजनों के सहयोग के आधार पर पता लगाया कि वह हैदराबाद, तेलंगाना में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम भेजी गई, जिसने हैदराबाद, महबूब नगर जिले में एक रिश्तेदार के घर से बच्ची को ढूंढ़कर जशपुर लौटाया। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह बिना बताए अपनी दीदी और जीजा से मिलने हैदराबाद चली गई थी। बच्ची को भी सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

अब तक 6 बच्चियों की सुरक्षित घर वापसी- SSP

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया “गुम बच्चियों के मामलों को जशपुर पुलिस प्राथमिकता पर लेती है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अब तक जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में दर्ज मामलों में 06 गुम बच्चियों को ढूंढकर परिजनों को सौंपा गया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

20 आदिवासी परिवारों के घर ढहाए,महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप:कोरबा के नोनबिर्रा में बिना नोटिस मकान तोड़ने का दावा,बारिश में बेघर हुए परिवार

June 16, 2026

Chhattisgarh Electricity Rates Hike | Bill Impact Explained July 2026

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074343
Views Today : 999
Views Last 7 days : 5530
Views Last 30 days : 9856
Total views : 102056
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.