Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Sister was abused, brother got her murdered | बहन को गाली दी, भाई ने मर्डर करवा दिया: 4 दोस्त चाकू लेकर दौड़े, बचने के लिए भागा युवक; पकड़कर काट डाला – Chhattisgarh News
Breaking News

Sister was abused, brother got her murdered | बहन को गाली दी, भाई ने मर्डर करवा दिया: 4 दोस्त चाकू लेकर दौड़े, बचने के लिए भागा युवक; पकड़कर काट डाला – Chhattisgarh News

By adminOctober 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
81759658938 1759811611
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 2 दिन पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने सुलझा दिया है। 4 अक्टूबर की रात हत्यारों ने एक युवक को चाकू लेकर दौड़ाया। जिसके बाद हाथ आते ही उसे पकड़कर काट डाला। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

बताया जा रहा है कि मृतक ने अंडा ठेला लगाने वाली युवती को गाली दी थी। गुस्से में आकर उसे सबक सिखाने के लिए युवती के भाई ने अपने 3 नाबालिग दोस्तों को बुलाया और उसका मर्डर करवा दिया।

आरोपियों ने तहसील ऑफिस के पास स्थित दशहरा पसरा परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर युवक को चाकू से मारा था। जहां खून से सनी लाश मिली थी। पुलिस ने 3 नाबालिग समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खून से सने करण के पैरों के निशान जमीन पर बन गए हैं। करण ने भागने की कोशिश की थी।

खून से सने करण के पैरों के निशान जमीन पर बन गए हैं। करण ने भागने की कोशिश की थी।

तहसील कार्यालय के पास करण की हत्या की गई है। आसपास खून ही खून बिखरे मिले हैं।

तहसील कार्यालय के पास करण की हत्या की गई है। आसपास खून ही खून बिखरे मिले हैं।

ऐसे हुई हत्या

पुलिस के मुताबिक, दशहरा पसरा के पास एक युवती अंडा का ठेला लगाती थी। 4 अक्टूबर की रात करण बघेल (मृतक) उसी अंडा ठेले में गया था। युवती का भाई राहुल यादव भी वहीं था। करण ने युवती से माचिस मांगी।

जब उसने देने से मना कर दिया तो उसने युवती को गाली दी, अश्लील कमेंट किया। इसी बात से उसके भाई को गुस्सा आया। पहले करण और राहुल के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद करण ने अपने 3 नाबालिग दोस्तों को भी बुला लिया।

उसके दोस्त चाकू और लाठी लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तीनों नाबालिगों ने मिलकर युवक को पहले पीटा। फिर दशहरा पसरा परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। जिसके बाद वे वहां से भाग निकले। उसी रात करीब 1:30 बजे हत्या की खबर मृतक के परिजनों को मिल गई थी।

खून से सने युवक के पैर के निशान।

खून से सने युवक के पैर के निशान।

बचने की कोशिश में भागा, लेकिन बच नहीं पाया

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने करण के दाहिने पैर पर चाकू से मारा था। इससे कारण उसके दाहिने पैर से खून बहने लगा था। आरोपियों के हमले के बाद करण ने भागने की कोशिश की, लेकिन भाग नहीं पाया। इस दौरान तहसील ऑफिस के पास खून से सने पैरों के निशान बन गए हैं।

हमलावरों ने धारदार हथियार से बार-बार वार कर करण को मार डाला। मर्डर के बाद आरोपी लाश को तहसील ऑफिस के पास ही फेंककर भाग गए थे। करण के दाहिने जांघ पर गहरे घाव के निशान थे। मर्डर स्पॉट पर खून ही खून फैल हुआ है। रात में ही स्थानीय लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक

इस हत्या के बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाला। आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को पता चला था कि करण का विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले राहुल यादव को हिरासत में लिया। इसने हत्या का राज खोल दिया। अपने 3 नाबालिग दोस्तों के भी नाम बताए।

वहीं पुलिस ने सभी को जगदलपुर के अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा। जब सभी से पूछताछ हुई तो हत्या करना कबूला। जिसके बाद पुलिस ने चारों की गिरफ्तारी कर ली।

जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के केस को सुलझा दिया है। हत्यारों के पास से लोहे का चाकू और डंडा बरामद किया गया है।

………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

तहसील के पास युवक को दौड़ा-दौड़ाकर काट डाला:हत्यारों से बचने भागता रहा, खून से सने पैरों के निशान मिले, कांग्रेस बोली-शाह के जाते मर्डर

comp 1231759657532 1759811500

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार रात हत्यारों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर धारदार हथियार से काट डाला। तहसील ऑफिस के पास खून से सने युवक के पैरों के निशान मिले हैं। हत्यारों से बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं पाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 22.63 लाख की धोखाधड़ी:पति को पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 3 लोगों ने ठगा, पति की शिकायत पर FIR दर्ज

June 4, 2026

बालोद के पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा:यानेश साहू चुने गए अध्यक्ष, 10 वार्ड कांग्रेस के खाते में, भाजपा 5 पर सिमटी

June 4, 2026

Chhattisgarh Congress Alleges BJP Govt Ruining State Over Liquor, Minister Promises Probe

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072837
Views Today : 30
Views Last 7 days : 1364
Views Last 30 days : 5720
Total views : 96364
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.