Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SIR process…Verification of voter list in Chhattisgarh from tomorrow | SIR प्रक्रिया… छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का सत्यापन कल से: 27 हजार 199 बीएलओ लगेंगे ड्यूटी में, 95 प्रतिशत लोगों को नहीं दिखाना पड़ेगा दस्तावेज – Raipur News
Breaking News

SIR process…Verification of voter list in Chhattisgarh from tomorrow | SIR प्रक्रिया… छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का सत्यापन कल से: 27 हजार 199 बीएलओ लगेंगे ड्यूटी में, 95 प्रतिशत लोगों को नहीं दिखाना पड़ेगा दस्तावेज – Raipur News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 11 03t163911282 1762168165
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के तहत 4 नवंबर से घर-घर गणना चरण की शुरुआत होगी। इस दौरान बीएलओ (BLO) मतदाताओं के घर जाकर पहचान पत्रों का सत्यापन करेंगे।

.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस प्रक्रिया में केवल 5 से 6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की आवश्यकता होगी, जबकि बाकी के मतदाताओं का डेटा पहले से उपलब्ध है।

image 2025 11 03t163756152 1762168116

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 के एसआईआर में है, उन्हें दोबारा दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। वहीं असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

अंतिम मतदाता सूची जारी होगी 7 फरवरी 2026

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, घर-घर सत्यापन का कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। मसौदा मतदाता सूची 9 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, जबकि दावे-आपत्तियां 8 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।

image 2025 11 03t163805318 1762168134

71 प्रतिशत मतदाताओं को मिलान हो चुका

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने बताया कि अब तक 71 प्रतिशत मतदाताओं का मिलान पूरा हो चुका है। एन्यूमरेशन फेज में यह प्रतिशत 94 से 95 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि 2003 के बाद कई मतदाता स्थानांतरित हुए हैं, विशेषकर विवाहित महिलाएं, जिनका अब अन्य मतदान केंद्रों से मिलान किया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार कई नवाचार लागू किए हैं ताकि मतदाताओं को अधिक सुविधा मिल सके। बीएलओ अब ‘कॉल रिक्वेस्ट’ फीचर के जरिए मतदाताओं की समस्याएं हल करेंगे। सीईओ ने राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील की है कि वे अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLA) के माध्यम से आयोग की टीम को मदद दें, ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों को जोड़ा जा सके और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।

image 2025 11 03t163812751 1762168143



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

43 आईएएस के प्रभार में फेरबदल…:ऋचा पंचायत, सुबोध सिंह पावर कंपनी के अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा संभालेंगे कमलप्रीत; 7 कलेक्टर बदले गए

May 7, 2026

ट्रांसफार्मर के पास लटकते निजी केबल, हादसे का डर

May 7, 2026

43 आईएएस के प्रभार में फेरबदल…:ऋचा पंचायत, सुबोध सिंह पावर कंपनी के अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा संभालेंगे कमलप्रीत; 7 कलेक्टर बदले गए

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069713
Views Today : 16
Views Last 7 days : 569
Views Last 30 days : 3694
Total views : 90757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.