![]()
बलौदाबाजार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत गणना पत्रक संकलन और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में अब तक 89.12 प्रतिशत गणना पत्रकों का संकलन और डिजिटाइजे
.
उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9,49,277 मतदाता हैं। इनमें से 9,46,551 मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं, और 8,45,994 गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया गया है।
डिजिटाइज किए गए गणना पत्रकों में कसडोल विधानसभा के 34,620, बलौदाबाजार विधानसभा के 2,66,338 और भाटापारा विधानसभा के 2,33,454 पत्रक शामिल हैं। एसआईआर कार्यक्रम के लिए जिले में लगभग ढाई हजार अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
एसआईआर कार्यक्रम के तहत आगामी चरण भी निर्धारित हैं। 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य होगा। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। नोटिस चरण 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, और अंततः मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।
<
