Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SIMS management takes action after CU student’s death | सीयू छात्र की मौत बाद सिम्स प्रबंधन एक्शन में: हॉस्टल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, CCTV से निगरानी और एंटी-रैगिंग स्क्वॉड का गठन – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

SIMS management takes action after CU student’s death | सीयू छात्र की मौत बाद सिम्स प्रबंधन एक्शन में: हॉस्टल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, CCTV से निगरानी और एंटी-रैगिंग स्क्वॉड का गठन – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4a32f198 5ce2 4835 946a e060b159a944 1761741534104
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से एक छात्र के लापता होने और बाद में उसका शव परिसर के तालाब में मिलने के बाद छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सिम्स हॉस्टल में छात्रों के लिए बायो

.

सिम्स में बुलाई गई एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें छात्रों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करना, गार्डों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराना, हॉस्टल की नियमित जांच करना और पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाना शामिल है।

बैठक में सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि सिम्स के हॉस्टल कैंपस में 33 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इमली पारा स्थित हॉस्टल के लिए 16 कैमरे लगाने की मांग की गई है, जबकि गर्ल्स हॉस्टल में पहले से ही 26 कैमरे लगे हुए हैं।

एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक में छात्रों को भी आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। एक छात्र ने हॉस्टल लाइब्रेरी के समय और मच्छरों की समस्या के बारे में शिकायत की। बैठक में यह भी बताया गया कि गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के प्रवेश के लिए रात 8 बजे का समय निर्धारित किया गया है, जिसके बाद वार्डन की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा।

6fa43eea 9987 4af1 88b1 c75e6ee1f35b1761741534104 1761742626

रैगिंग रोकने एंटी-रैगिंग स्क्वॉड तैनात

सिम्स के डीन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार एंटी-रैगिंग कमेटी की कार्रवाई की जानकारी भेजी जाएगी। रैगिंग रोकने के लिए 19 डॉक्टरों का एक एंटी-रैगिंग स्क्वॉड बनाया गया है, जो हॉस्टलों का औचक निरीक्षण करेगा। यह स्क्वॉड रैगिंग की शिकायतों की जांच कर एंटी-रैगिंग कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

रैंगिग बर्दाश्त नहीं, निकाल बाहर करेंगे

सिम्स के डीन मूर्ति ने स्पष्ट कहा है कि रैंगिग किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर स्टूडेंटस को क्लास में घुसने पर पाबंदी से लेकर स्कॉलरशिप रोकने, एग्जाम से वंचित करने यहां तक कि 25 हजार से लेकर एक लाख तक का अर्थदंड लगाया जा सकता है। एंटी रैंगिंग कमेटी की बैठक में एंटी रैंगिंग कंट्रोल रूम बनाने तथा डीन सहित छह डाक्टरों के मोबाइल नंबर जारी किए गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

बिलासपुर जनदर्शन में 103 शिकायतें:जल संकट और तालाब निजीकरण के मामले भी, कलेक्टर ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

May 7, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today :
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 3678
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.