टॉप न्यूज़

बोरियाखुर्द में 5 अवैध ब्लॉक पर चला बुलडोजर:शिव विहार कॉलोनी में भी तोड़ा गया अवैध निर्माण; पुलिस बल रहा तैनात




रायपुर नगर निगम ने बोरियाखुर्द स्थित शिव विहार कॉलोनी में बिना अनुमति बनाए गए पांच ब्लॉक को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जोन-10 के वार्ड-54 में संगम मैरिज पैलेस के पीछे की गई। नगर निगम के अनुसार, निर्माणकर्ता ने निगम की अनुमति लिए बिना भवन का निर्माण कराया था। शिकायत मिलने और जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस भी मौके पर तैनात रहा। रेलवे स्टेशन के पास जर्जर भवन गिराया रेलवे स्टेशन मार्ग पर हनुमान मंदिर परिसर के पास स्थित एक जर्जर भवन को नगर निगम ने ढहा दिया। करीब 700 वर्गफीट में फैले इस भवन को जेसीबी की मदद से हटाया गया। निगम के अनुसार, भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था और कभी भी हादसे की वजह बन सकता था। इसी को देखते हुए जोन-2 की टीम ने कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसे जर्जर भवनों से खतरा बढ़ जाता है, इसलिए शहरभर में ऐसे भवनों की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों और बिना पार्किंग वाली बिल्डिंगों की होगी लिस्टिंग निगम शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान और तेज करने जा रहा है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चिन्हित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर बिना पार्किंग व्यवस्था के संचालित हो रहे व्यावसायिक परिसरों का भी सर्वे कराया जाएगा। निगम इन भवनों की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई करेगा। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए, ताकि शहर में सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button