![]()
उदयपुर | उदयपुर में नए साल के उपलक्ष्य में 7 जनवरी को श्याम बाबा का गुणगान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का पोस्टर शनिवार को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने विमोचित किया। कार्यक्रम का आयोजन श्याम दीवाने भगवाधारी संस्था द्वारा किया जा रहा है,
.
आयोजक मनीष बंसल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की शुरुआत निशान यात्रा से होगी और पप्पू महाराज के पावन सानिध्य में पूजा-अर्चना की जाएगी। भजन संध्या में समस्तीपुर श्याम जगत की रेशमी शर्मा, सुनील डाया नामदेव, कर्णिका ग्रोवर और संतोष महंत शक्ति बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। कार्यक्रम में श्याम रसोई का आयोजन भी होगा।
<
