.
बम्हनीडीह पुलिस ने दुकान का ताला तोड़ गुटखा और सिगरेट चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी गया सामान, घटना में प्रयुक्त रॉड और तीन पहिया रिक्शा भी बरामद किया है।
14 अक्टूबर की रात बम्हनीडीह बस स्टैंड स्थित प्रार्थी गगन अग्रवाल की दुकान का ताला तोड़कर चोर ने 20,000 का माल पार किया था। रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का आदतन चोर जुबेरअली पिता रमजान अली (उम्र 26 वर्ष) घटना की रात संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया था। सूचना पर पुलिस ने उसे साप्ताहिक बाजार के पास से दबोचा। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
<
