![]()
छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से लगे हारम में आज 7 दिसंबर से पंडित प्रदीप मिश्रा का कार्यकम शुरू हो गया है। वे 13 दिसंबर तक शिव महापुराण करेंगे। एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली गई थी। इसी दिन रात में पंडित प्रदीप मिश्रा गीदम पहुंचे जहां शहर के लो
.
वहीं आज गीदम कृषि उपज मंडी के पास स्थिति कार्यक्रम स्थल पर 2 बजे से शिव महापुराण शुरू हुआ है। 2 दिन पहले से ही सैकड़ों भक्त यहां पहुंच गए थे। समिति सदस्यों का कहना है कि करीब 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।
शिव महापुराण को लेकर भक्तों में इतनी आस्था है कि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले ही कई भक्त कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अपनी जगह बना लिए हैं। शिव महापुराण में सिर्फ छ्त्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी लोग पहुंचे हैं।
समिति सदस्यों की मानें तो करीब एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने की संभावना है। गांव-गांव में बना रहे पत्तल वहीं पूरे 7 दिनों तक शिव महापुराण समिति भंडारा का आयोजन कर रही है। खास बात है कि जिले के अलग-अलग करीब 7 से 10 गांव के लोग खुद अपनी इच्छा से लगभग 10 लाख पत्तल बनाने में जुटे हुए हैं।
समिति सदस्यों की मानें तो बड़े तुमनार, मोफलनार, गुमलनार, छोटे तुमनार जैसे गांवों में भी लोग दोना और पत्तल (पत्ते की कटोरी और थाली) बनाने में जुटे हुए हैं। शिव महापुराण समिति के आयोजक अभिलाष तिवारी का कहना है कि, पहलीबार पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिसको लेकर पूरे जिले के लोगों में उत्साह है। गांव-गांव के लोग खुद सेवाभाव से आगे आएं हैं और कार्यक्रम में अपने-अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं।
CCTV कैमरे लगे
इस कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल पर करीब 80 से 100 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। मंच के पास ही पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पुलिस कार्यक्रम स्थल की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी हुई है।
अब जानिए लोगों के लिए कैसी है व्यवस्था
- डोम की संख्या – 3 विशाल डोम बनाए गए हैं।
- हर दिन कितने लोग पहुंचेंगे- एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। पहले दिन भीड़ थोड़ी कम रही।
- पानी की व्यवस्था – 3 बोर, 8 टैंकर के माध्यम से पानी की पूर्ति करेंगे।भक्तों के लिए भोजन – दिन में 2 बार निशुल्क भंडारा चलेगा।
- शौचालय की व्यवस्था – 45 अस्थाई शौचालय बनाए गए हैं, जरूरत पड़ी तो चलित शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
- श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था – जो भक्त रुकना चाहते हैं वे डोम में ही विश्राम कर सकते हैं। कंबल समेत अन्य गर्म कपड़े वे खुद साथ लेकर आएं।
- महिलाओं के लिए व्यवस्था- कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने कृषि मंडी के पास एक सरकारी भवन है। भवन समिति की तरफ से है, व्यवस्था स्वयं की होगी।
- सुरक्षा – 400 से 500 की संख्या में जवान तैनात हैं। महिला बल को भी तैनात किया गया।
ये हैं आयोजन समिति के मुख्य सदस्य
विजय प्रसाद तिवारी मुख्य आयोजक हैं। अभिलाष तिवारी आयोजक हैं। वहीं जय प्रकाश सिंह अध्यक्ष, राकेश कुमार मिश्रा सचिव, कृष्णाचंद अवस्थी कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता (झल्लर) महामंत्री, जगदीश राठी मंत्री और पंचू साहू व्यवस्थापक हैं। इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं।
कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा?
पंडित प्रदीप मिश्रा मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के रहने वाले हैं। वे एक धार्मिक कथावाचक (भक्ति-कथा वाचक) हैं। विशेष रूप से शिव पुराण, भागवत और अन्य पुराणों-धार्मिक कथाओं का प्रवचन करते हैं। उनको सीहोर वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। उनके धार्मिक आयोजनों और प्रवचनों में बड़े पैमाने पर लोग शामिल होते हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने कहा कि, इस कार्यक्रम को लेकर करीब 400 से 500 की संख्या में जवान 24 घंटे तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के अलावा शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर लगे CCTV कैमरों से शहर की हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बारसूर, दंतेवाड़ा और बीजापुर इन तीनों सड़कों पर भी आउटर कार्डन में सुरक्षाबल तैनात हैं।
अब ऐसे समझिए कहां क्या है व्यवस्था?
गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल की मानें तो इस कार्यक्रम में कुल 5 जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंच के पास VIP पार्किंग होगी। बीजापुर सड़क किनारे FCI गोदाम के पास, जगदलपुर-दंतेवाड़ा सड़क किनारे, और बारसूर सड़क में सोनारपारा चौक के पास मुख्य सड़क के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बारसूर सड़क से आमजनता का प्रवेश द्वार होगा, जबकि बीजापुर की सड़क किनारे से VIP प्रवेश द्वार होगा।
<
