महासमुंद56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिशुपाल पहाड़ों में दिखे प्रेमी जोड़े के शव
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। सरायपाली क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत पर रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और एक नाबालिग युवती ने पहाड़ से कूदकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव के रूप में हुई है। उसके साथ जिस युवती की लाश मिली है वो नाबालिग है। मौके पर पहुंची बलौदा थाना पुलिस ने बताया कि मिले सबूतों और स्थानीय इनपुट के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विरोध या सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने सुसाइड करने का कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

प्रेमी जोड़े की लाश शिशुपाल पर्वत पर मिली है

जिसमे युवती नाबालिग बताई जा रही है
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलौदा पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।
खूनी बन रही पर्वत की ऊंचाइयां
शिशुपाल पर्वत पर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग यहां से कूदकर जान दे चुके हैं। ऐसे में ये पर्यटन स्थल अपने सुन्दर नजरों के अलावा सुसाइड पॉइंट में तब्दील होता जा रहा है। बावजूद इसके, प्रशासन और वन विभाग की नींद नहीं टूट रही है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है।
वसूली जारी, सुरक्षा नदारद
घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पर्यटन के नाम पर प्रशासन प्रति व्यक्ति 20-20 रूपए तो वसूल रहा है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहाँ जीरो अरेंजमेंट है।
पहाड़ के खतरनाक मोड़ों और ऊंचाई वाले पॉइंट्स पर न तो कोई मजबूत बैरिकेडिंग (रेलिंग) है और न ही निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी। पूरे क्षेत्र में कहीं भी ऐसे बोर्ड नहीं लगे हैं जो लोगों को खतरे के प्रति आगाह कर सकें। इन सभी व्यवस्थाओं के आभाव में ही ऐसी घटनाएं लगातार दोहराई जा रही हैं।
क्षेत्रवासियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त लहजे में मांग की है कि ऐसी दुर्घनाओं से बचने के लिए खतरनाक ऊंचाइयों पर लोहे की मजबूत रेलिंग लगाई जाए।
संवेदनशील पॉइंट्स पर CCTV कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए ‘साइकोलॉजिकल वॉर्निंग बोर्ड’ लगाए जाएं।
………………
इस से जुडी और भी ख़बरें पढ़िए
महासमुंद के शिशुपाल पर्वत से मिला युवती का शव:15 दिन पुरानी है लाश, हड्डियां टूटी, हत्या या आत्महत्या के एंगल पर जांच जारी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित शिशुपाल पर्वत से एक अज्ञात युवती की लाश मिली है। लाश करीब 15 दिन पुरानी है। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं और हाथ-पैर की हड्डियां टूटी हुई हैं।पढ़ें पूरी खबर…

<
