Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Severe cold in Bastar, Pendra, Ambikapur, visibility reduced to 10 meters due to fog | मौसम का हाल: बस्तर, पेण्ड्रा, अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड, कोहरे के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर – Raipur News
Breaking News

Severe cold in Bastar, Pendra, Ambikapur, visibility reduced to 10 meters due to fog | मौसम का हाल: बस्तर, पेण्ड्रा, अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड, कोहरे के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर – Raipur News

By adminDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 2 1 1766258623
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 2 1 1766258623

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में ठंड और घने कोहरे ने जीना मोहाल कर दिया है। पेण्ड्रा और अमरकंटक क्षेत्र शनिवार को शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पेण्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान इस साल के सबसे निचले स्तर 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहु

.

कोहरा इतना घना था कि दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह गई, जिससे सुरक्षा के लिहाज से कई स्कूलों ने समय बढ़ाकर 10 बजे कर दिया। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। खराब मौसम के बावजूद मॉर्निंग वॉक करने वालों ने इंदिरा उद्यान और खेल मैदानों में इस नजारे का जमकर लुत्फ उठाया।

वहीं, सरगुजा संभाग में मौसम के बदलते मिजाज ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार सुबह पूरा शहर घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। घड़ी चौक सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक धुंध छाई रही, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटों में 0.7 डिग्री की कमी के साथ शहर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में इस साल दिसंबर में अच्छी ठंड पड़ी है। राज्य के अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान पिछले एक दशक के रिकार्ड के करीब-करीब पहुंच गया। ठंड की अवधि भी अच्छी-खासी रही। यानी दिसंबर के 20 दिनों में लगातार अच्छी ठंड पड़ी है।

इस दौरान राज्य के कुछ-कुछ हिस्सों में शीतलहर भी चली है। लगातार तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिसंबर महीने में एक-दो बारिश बारिश के हालात बनते हैं। इस साल अब तक यह स्थिति नहीं बनी है, जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि नहीं हुई। सर्दी के सीजन में नमी बढ़ने पर रात के तापमान में वृद्धि आने लगती है। इस साल यह स्थिति अभी तक नहीं बनी है।

रायपुर-दुर्ग हल्का कुहासा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन घना कोहरा रहने की संभावना है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर सहित कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। न्यूनतम तापमान में भी अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि होगी। मध्य छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा रहेगा। खासकर राजधानी रायपुर और दुर्ग में हल्का कुहासा छाएगा।

बस्तर में लगातार गिर रहा है तापमान बस्तर में लगातार बढ़ रही ठंड से जहां दिन में भी लोगों को कंपकंपी से राहत मिलती नहीं दिख रही है, वहीं शहर में कहीं अलाव की व्यवस्था भी अब तक नगर निगम ने नहीं की है। सुबह घना कोहरा इस कदर छा रहा है कि विजिबिलिटी 50 मीटर भी नहीं रह गई है।

इस हफ्ते तापमान के और नीचे आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उत्तर से आ रही ठंडी व शुष्क हवाओं के बड़े पैमाने पर आने का सिलसिला लगातार जारी होने से तापमान में गिरावट हो रही है। गौरतलब है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075251
Views Today : 7
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 9852
Total views : 104274
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.