Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Seven arrested for kidnapping youths, two minors | युवकों का अपहरण करने वाले 7 गिरफ्तार, दो नाबालिग: पार्षद पुत्र के गैंग ने की थी मारपीट, जेल भेजे गए पकड़े गए आरोपी – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Seven arrested for kidnapping youths, two minors | युवकों का अपहरण करने वाले 7 गिरफ्तार, दो नाबालिग: पार्षद पुत्र के गैंग ने की थी मारपीट, जेल भेजे गए पकड़े गए आरोपी – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 18 at 151604 1766051227
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 18 at 151604 1766051227

अंबिकापुर जिले में मणिपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों के अपहरण और बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भाजपा पार्षद का पुत्र एवं दो नाबालिग भी शामिल हैं। मामूली विवाद पर पार्षद पुत्र एवं साथिय

.

पुलिस के अनुसार, मंगल पांडे वार्ड के खटिक पारा स्थित एक किराए के मकान में 15 दिसंबर 2025 की रात करीब दर्जनभर युवक जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने छात्र राहुल सोनवानी (22) और उसके साथी शुभम रवि का चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी युवकों ने दोनों को घसीटते हुए डॉक्टर अनुपम मिंज के घर के पास झाड़ियों में ले जाकर मुक्कों, ईंट-पत्थरों, डंडों और चाकू से हमला किया। दोनों युवकों को पार्षद के घर ले जाकर भी उनसे मारपीट की गई।

मारपीट में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं थीं। जिन युवकों से मारपीट की गई, वे दोनों छात्र हैं। मारपीट का कारण मामूली विवाद बताया गया है।

पार्षद पुत्र सहित 7 को पुलिस ने किया गिरफ्तार मारपीट की घटना सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की। पुलिस ने हमले में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में पार्षद का पुत्र विशाल साहू पिता सूर्य प्रकाश साहू (27 वर्ष), राजा साहू उर्फ संजय (32 वर्ष), उदय साहू (22 वर्ष), रोशन सोनी (22 वर्ष), आकाश यादव (20 वर्ष) सभी निवासी दर्रीपारा एवं दो नाबालिग शामिल हैं। अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 331(8), 127(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Dhamtari Tribals Protest Collectorate | Basic Facilities Demand

June 23, 2026

जांजगीर-चांपा में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल:खैरवार पारा स्कूल का मामला, डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075218
Views Today : 338
Views Last 7 days : 3182
Views Last 30 days : 10010
Total views : 104239
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.