![]()
.
दिसंबर-जनवरी में प्रस्तावित 2025-26 (नॉन एनईपी) प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर एग्जाम के लिए हेमचंद यादव दुर्ग विवि ने परीक्षा केंद्रों की सूची के साथ कोड भी जारी कर दिया है। जिसके अनुसार शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज बालोद, शासकीय एनसीजे कॉलेज दल्लीराजहरा, शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा, कंगला मांझी डौंडी, एकलव्य डौंडीलोहारा, मदनलाल साहू कॉलेज अरमरीकला और शासकीय कॉलेज खेरथा में स्टूडेंट्स परीक्षा देने पहुंचेंगे।
परीक्षा के लिए इन कॉलेजों के प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। लीड कॉलेज में लीड के अलावा शासकीय कॉलेज गुरूर के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। अर्जुंदा में गुंडरदेही के शासकीय व निजी कॉलेज के स्टूडेंट्स परीक्षा दिलाने पहुंचेंगे। अरमरीकला में बेलौदी कॉलेज के स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए समय सारिणी शेड्यूल इसी माह जारी होने की बातें प्राचार्य, प्रोफेसर कह रहें है। प्रबंधन के अनुसार सेमेस्टर एग्जाम में एमए, एमकॉम, एमएससी संकाय के रेगुलर स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य यूजी संकाय स्टूडेंट्स की सेमेस्टर एग्जाम भी दिसंबर में प्रस्तावित है।
राज्योत्सव की वजह से अवकाश दिए थे शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्वाध्यायी (प्राइवेट) के रूप में एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के अंतर्गत कॉलेजांे में अध्ययन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए पंजीयन कराने की तिथि में वृद्धि कर दुर्ग विवि ने पोर्टल को दोबारा खोलने के बाद हार्डकॉपी को एक नवंबर तक जमा करने अंतिम तिथि तय किया था। लेकिन राज्योत्सव की वजह से शनिवार को शासकीय अवकाश रहा। रविवार को भी शासकीय अवकाश है। ऐसे में हार्डकॉपी जमा करने 3 नवंबर को स्टूडेंट्स पहुंच सकते है। अतिरिक्त समय देंगे या नहीं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
ऑनलाइन वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 6 नवंबर तय स्वाध्यायी विद्यार्थियों को कॉलेज मंे उपलब्ध जीई, डीएसई, वीएसी, एसईसी का सहमति के बाद आवंटन तथा ऑनलाइन वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 6 नवंबर तक तय किया गया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोर्सवार विद्यार्थियों की सूची दुर्ग विवि को भेजने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय किया गया है। शेष निर्देश यथावत रहेंगे। विवि के कुलपति ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि निर्धारित तिथि तक पंजीयन आवेदन फार्म की हार्डकॉपी संबंधित कॉलेज मंे जमा नहीं कराने पर संबंधित स्टूडेंट का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा पर शासकीय अवकाश होने से अतिरिक्त समय देने की नौबत आ रही है।
डीसीए, योगा एजुकेशन के लिए इन केंद्रों में परीक्षा होगी दुर्ग विवि से जारी अधिसूचना के अनुसार डीसीए, पीजीडीसीए के लिए जिला मुख्यालय के लीड कॉलेज, एनसीजे दल्लीराजहरा, अर्जुंदा, डौंडी, लोहारा, खेरथा कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। लीड कॉलेज में गुरूर के शासकीय व निजी कॉलेज और अर्जुंदा में गुंडरदेही के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बाकी केंद्र में उसी कॉलेज में एडमिशन लेने वाले शामिल होंगे। पीजी डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन एंड फिलोसॉफी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए लीड कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जहां मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। स्टूडेंट्स को जानकारी देने निर्देश दिए गए हैं।
<
